{"_id":"66049da5da0a7223310fef74","slug":"double-murder-case-is-the-person-who-called-sajid-a-partner-in-the-plan-badaun-news-c-123-1-sbly1004-115950-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड: साजिद को कॉल करने वाला कहीं प्लान में हिस्सेदार तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड: साजिद को कॉल करने वाला कहीं प्लान में हिस्सेदार तो नहीं
विज्ञापन
बदायूं। शहर की बाबा कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में भले ही पुलिस साजिद को मानसिक बीमार बता रही है लेकिन यह भी माना जा रहा है कि यह हत्याकांड उसका प्री प्लॉन था। वह 15 दिन पहले अपनी पत्नी को मायके भेज चुका था। बकायदा बाजार से चाकू खरीदकर लाया था और फिर इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया था।
मुख्य हत्यारोपी साजिद के परिवार वाले भी चाहते हैं कि उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए। जब वह सखानूं से बाइक लेकर शहर आया था। इससे पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। काफी देर तक साजिद उससे बात करता रहा था। इसके बाद साजिद बाइक लेकर चला गया था। इस कॉल के बारे में अन्य लोगों को जानकारी नहीं थी लेकिन उसके परिवार वाले अच्छी तरह जानते थे। जब यह हत्याकांड हुआ और साजिद एनकाउंटर में मारा गया तो उसके परिवार वालों ने भी कॉल आने की बात का जिक्र किया और उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक करने की मांग की। हालांकि इसकी छानबीन कर रही पुलिस ने साजिद की कोई कॉल डिटेल उजागर नहीं की है। पुलिस ने इसे जांच का एक हिस्सा बताया है लेकिन इससे यह भी माना जा रहा है कि कहीं न कहीं पुलिस से कोई कड़ी जरूर छूट रही है या फिर पुलिस वहां तक पहुंच ही नहीं पा रही है। आज भी जिले के लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर साजिद ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की। क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से बीमार था, अगर ऐसा था तो उसने पहले कभी सेविंग करने के दौरान लोगों की गर्दन क्यों नहीं काटी। उसने किसी बच्चे को क्यों नहीं मारा। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनका खुलासा होना बाकी है। पुलिस लगातार इसकी छानबीन करने की बात कह रही है।
परिवार से मिले भाकियू जिलाध्यक्ष, दी सांत्वना
- भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर बुधवार को परिवार वालों से जाकर मिले। उन्हाेंने परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्हाेंने बताया कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। जहां भी आवश्यकता पड़ेगी। उनका संगठन परिवार के लिए हाजिर हो जाएगा। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।