फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dog bite cases increased

कुत्ता काटने के मामले बढ़े

Thu, 15 Jun 2017 11:26 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dog bite cases increased
दुनिया की सबसे खतरनाक ब्रीड रोटविलर
-डिमांड के अनुरूप नहीं मिल पा रहे एंटी रैबीज इंजेक्शन      
विज्ञापन

-सप्ताह में करीब सौ डोज की है आवश्यकता      

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को डिमांड के अनुरूप एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं मिलने से कुत्ता काटे के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति कई महीनों से बनी हुई है। महीने में सौ के मुकाबले 50 फीसदी इंजेक्शन भी नहीं मिल पा रहे हैं।       
कुत्ता काटे के मरीजों की संख्या में इजाफा हालांकि सर्द मौसम के अनुरूप नहीं हुआ है लेकिन इन दिनों जितने मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे हैं, उससे साफ है कि नगर समेत आसपास इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बरकरार है। इस सप्ताह करीब 40 नए पर्चे बने। पिछले पर्चों पर लगाए जा रहे एंटी रैबीज के इंजेक्शन की संख्या पर गौर करें तो कुत्ता काटने के मामलों की संख्या सौ पार हो गई, पर सप्ताह भर में करीब 50 मरीजों की ही इंजेक्शन मिल पाए। इंजेक्शन के अभाव में लौट रहे मरीजों के तीमारदारों में नझियाई मोहल्ले के प्रदीप ने बताया कि आठ साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। अस्पताल में पहुंचे तब तक इंजेक्शन खत्म हो चुके थे। उन्हें बाहर खरीदकर इंजेक्शन लगवाना पड़ा।       
विज्ञापन

-------------------------  
बंदर के हमले में घायलों को भी एंटी रैबीज की जरूरत      
उझानी। ऐसा नहीं कि एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों में सभी कुत्तों के शिकार होते हैं। कई बंदरों के काटने के कारण भी अस्पताल पहुंचते हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------  
एंटी रैबीज के इंजेक्शन के लिए जिला मुख्यालय डिमांड भेजी जाती है। एक दिन में पांच से ज्यादा इंजेक्शन नहीं मिल पाते। जबकि मरीजों की संख्या अधिक रहती है। प्रतिदिन 10 इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ती है।
-डॉ. महेंद्र बहादुर सिंह, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed