फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   doda smuggler

डोडा माफिया की दो गाड़ियां, दो बाइक, एक मकान और होगा जब्त

Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
doda smuggler
बदायूं। अलापुर थाने के कस्बा ककराला निवासी डोडा माफिया नजमुल पर पुलिस-प्रशासन अपना शिकंजा ढीला होने देना नहीं चाहता। डोडा माफिया की कुछ और संपत्तियों को भी चिह्नित किया गया है। इनमें उसका मोहल्ला मौलवीगंज का मकान भी शामिल है। इसके अलावा दो लग्जरी गाड़ियां व दो बाइक भी जब्त होनी हैं। कारों में वीआईपी नंबर की इंडीवर भी शामिल है।
विज्ञापन

डोडा माफिया नलमुल के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तीन दिन से चल रही है। इससे पहले शनिवार और रविवार को उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ककराला स्थित उसके निर्माणाधीन एक मकान और एक खेत को शनिवार को जब्त कर लिया गया था। इसके बाद रविवार को शहर में घंटाघर के पास अब्दुल्ला मार्केट जब्त किया गया। इसके साथ ही ककराला में अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज, एक मकान, एक खेत और एक बाग को कब्जे में ले लिया गया था। सोमवार को भी उसके खिलाफ कार्रवाई जारी रही। इस दौरान डोडा माफिया नजमुल की दो फार्च्युनर कार, एक स्कॉर्पियो समेत चार लग्जरी गाड़ियां और दो बाइक जब्त कर ली गई थीं। अब उसकी बाकी संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। इंस्पेक्टर अलापुर ओपी गौतम ने बताया कि उसकी दो लग्जरी गाड़ियां और दो बाइक और जब्त की जानी हैं। इसके अलावा मोहल्ला मौलवी गंज में एक मकान भी जब्ज किया जाना है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का आदेश मिलते ही संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बदायूं। डोडा माफिया नजमुल का अपना ही रसूख था। लग्जरी गाडियों, बाइक के शौकीन डोडा माफिया नजमुल का एक और शौक है। वह वीआईपी नंबरों का भी शौकीन है। अब तक उसके छह वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इनमें दो फार्च्युनर कार, एक स्कॉर्पियो समेत चार लग्जरी गाड़ियां और दो बाइक शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि चार पहिया वाहनों से लेकर दोपहिया वाहनों तक के नंबर 0005 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोडा माफिया के वाहनों के काफिले में फार्च्युनर से लेकर इंडीवर, स्कॉर्पियो, होंडा सिटी, हुंडई वरना आदि कारें शामिल हैं। इनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। उसके पास एक से एक महंगी बाइक भी हैं। इनमें रायल इनफील्ड, हायाबुसा जैसी महंगी बाइक शामिल हैं। अब तक दो बाइक और चार लग्जरी गाड़ियां ही जब्त की जा सकी हैं। कई लग्जरी वाहन तो ऐसे हैं जो दिल्ली में रजिस्टर्ड हैं। यह वाहन किसके नाम पर हैं इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। उसके वाहनों के काफिले में अब भी दो लग्जरी गाड़ियां और दो महंगी बाइक शामिल हैं। इनमें करीब 15 लाख रुपये कीमत की हायाबुसा बाइक भी शामिल हैं। हालांकि, अब तक जो सामने आया है कि उसके हिसाब से डोडा माफिया की 19.88 करोड़ की संपत्ति जब्त की जानी है। चर्चा है कि इससे कहीं ज्यादा डोडा माफिया की बेनामी संपत्ति भी है। इस पर अब तक पुलिस-प्रशासन की नजर नहीं आई है।

नजमुल के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जारी है। मौलवी गंज में उसके एक मकान के साथ दो चार पहिया और दो दोपहिया वाहनों के बारे में भी पता लगा है। इनको जब्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। औपचारिकताएं पूरी होने पर इस संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा। - लाल बहादुर, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed