{"_id":"6021914d8ebc3e4c7f240e16","slug":"doda-smuggler-badaun-news-bly4365748123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा माफिया की दो फार्च्यूनर, एक स्कॉपियो समेत छह वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा माफिया की दो फार्च्यूनर, एक स्कॉपियो समेत छह वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डोडा माफिया नजमुल पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा और कस गया है। सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने नजमुल के छह वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें दो फार्च्युनर कार, एक स्कॉर्पियो समेत चार वाहन चार पहिया और दो दोपहिया वाहन शामिल हैं। एसडीएम दातागंज केबी सिंह, सीओ जगदंबिका प्रसाद और इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने यह कार्रवाई की। सभी वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
डोडा माफिया की 19.88 करोड़ की संपत्ति जब्त की जानी है। शनिवार और रविवार को भी पुलिस-प्रशासन ने संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की थी। शनिवार को ककराला स्थित उसके निर्माणाधीन मकान और एक खेत को कब्जे में लिया गया था। रविवार को अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज, अब्दुल्ला मार्केट, एक मकान, एक खेत और एक बाग को कब्जे में लिया गया। डोडा माफिया के खिलाफ सोमवार को भी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जारी रही। सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए डोडा माफिया नजमुल की दो फार्च्युनर कार, एक स्कॉर्पियो समेत चार लग्जरी गाड़ियां और दो बाइक जब्त कर लीं।
डोडा माफिया की अब भी अलापुर, ककराला और बदायूं में कई संपत्तियां बाकी हैं। उनको भी जब्त किया जाना है। माफिया की जिन अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है वहां नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं कि संबंधित संपत्ति को राज्य सरकार के अधीन कब्जे में लिया गया है। अगर कोई संपत्ति से छेड़छाड़ करता है या फिर सील तोड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में पकड़ी गई थी डोडा पाउडर बनाने की फैक्ट्री
डोडा माफिया नजमुल का अलापुर थाने के कस्बा ककराला में अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज है। करीब दो साल पहले तत्कालीन एसपी सिटी ने यहां छापा मारकर डिग्री कॉलेज में डोडा का पाउडर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। मौके से कई क्विंटल डोडा बरामद किया गया। डोडा पीसने की मशीनें, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि भी मिले थे। तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया था। उसके डिग्री कॉलेज की मान्यता रद्द कराने के लिए भी लिखा-पढ़ी की जा चुकी है।
ककराला निवासी नजमुल के छह वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहनों में दो फार्च्युनर कार, एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट कार और दो बाइक शामिल हैं। गैंगस्टर की 19.88 करोड़ की संपत्ति जब्त की जानी है। मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। - ओपी गौतम, इंस्पेक्टर अलापुर