फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   doda smuggler

डोडा माफिया का डिग्री कॉलेज व घंटाघर के अब्दुल्ला मार्केट समेत खेत, बाग और घर सील

Mon, 08 Feb 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
doda smuggler
बदायूं/ ककराला। जिला प्रशासन ने डोडा माफिया नजमुल पर मजबूत शिकंजा कस दिया है। रविवार को अभियान चलाकर उसके प्रतिष्ठान, घर, जमीन और बाग सब कब्जे में ले लिए गए। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उसके आसपास मुनादी करा दी गई है कि ये संपत्ति राज्य सरकार के अधीन है। इसे कब्जाने या सील तोड़ने की कोशिश की गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एसडीएम सदर लालबहादुर सिंह, सीओ दातागंज अंबिका प्रसाद भारद्वाज, अलापुर इंस्पेक्टर ओपी गौतम पुलिस टीम और राजस्व टीम के साथ गभियाई रोड पर अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डिग्री कॉलेज के सभी गेट अंदर से बंद कराकर उसके मुख्य गेट पर ताला डलवा दिया। उस पर सील लगा दी गई। इसके अलावा उसके गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया कि ये संपत्ति राज्य सरकार के अधीन है। इसके बाद ककराला में ही उसके एक घर को सील कर दिया गया। बाद में उसके बाग और एक खेत में नोटिस बोर्ड लगवा दिया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि तत्कालीन एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की टीम ने पिछले साल नजमुल के डिग्री कॉलेज में छापा मारा था। यहां से कई क्विंटल डोडा, डोडा पीसने की मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉॅली और बाइक बरामद हुई थी। इसमें तीन लोग पकड़े गए थे, जबकि नजमुल फरार हो गया था। उस समय नजमुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के अलावा उसके डिग्री कॉलेज की मान्यता रद्द कराने के लिए शासन स्तर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया था। आर्थिक साठगांठ के चलते उसकी मान्यता रद्द तो नहीं हुई लेकिन जिला प्रशासन ने उसके डिग्री कॉलेज को अब जाकर सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, टीम ने घंटाघर पहुंचकर माफिया के अब्दुल्ला मार्केट को सील कर दिया। इस मार्केट में कई दुकानें हैं जहां नजमुल का बेटा अब्दुल्ला रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाता है जबकि बाकी दुकानें अन्य लोगों के पास हैं। ये मार्केट पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी कब्जे में ले ली है। दुकानों के शटर पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
अब कब्जे में लिए जाएंगे लाखों के वाहन
डोडा माफिया की 19 करोड़ 88 लाख रुपये की संपत्ति सील कराई जानी है। इसमें ककराला स्थित उसके निर्माणाधीन मकान और एक खेत को शनिवार को कब्जे में लिया गया, जबकि रविवार को अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज, अब्दुल्ला मार्केट, एक मकान, एक खेत और एक बाग को कब्जे में लिया गया। अभी उसके वाहनों को जब्त नहीं किया गया है। एसडीएम लालबहादुर सिंह ने बताया कि अब उसकी कार फॉर्चूनर, स्विफ्ट, स्कॉर्पियो कार समेत मोटरसाइकिल भी जब्त की जाएगी।
रसूखदार है माफिया, पहली बार हुई कार्रवाई
डोडा माफिया नजमुल रसूखदार है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हुए, लेकिन आर्थिक साठगांठ के चलते सारे खत्म करा दिए गए। डोडा तस्करी का पहला ऐसा मामला निकला, जिसमें उसके खिलाफ कार्रवाई होती चली गई। वह इसे भी रफादफा करा देता, लेकिन अधिकारियों के दबाव से थाना पुलिस मामला नहीं निपटा सकी। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

नजमुल की संपत्ति सील करने की कार्रवाई लगातार चल रही है। अब तक ककराला में उसके दो मकान, दो खेत, बाग, डिग्री कॉलेज और अब्दुल्ला मार्केट सील हो चुका है। उन पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। अब उसके वाहन भी जब्त किए जाएंगे। - लालबहादुर सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed