फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doctors are adamant, strike will end only after getting salary, patients keep wandering

Budaun News: डॉक्टर अड़े... वेतन मिलने के बाद ही खत्म होगी हड़ताल, भटकते रहे मरीज

Fri, 17 Mar 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Doctors are adamant, strike will end only after getting salary, patients keep wandering
(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद
बदायूं। छह महीने से वेतन न मिलने की वजह से हड़ताल पर गए राजकीय मेडिकल कॉलेज के 115 डॉक्टर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे वेतन दिलाए जाने की मांग पर ही अड़े रहे। हड़ताल की वजह से दो हजार से ज्यादा मरीज बिना इलाज के लिए ही वापस चले गए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात 115 डॉक्टरों काे पिछले छह महीने से वेतन जारी नहीं किया गया है। इस वजह से अधिकांश डॉक्टरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जब उन्होंने वेतन मांगने शुरू किया तो कुछ डॉक्टरों को एक-दो महीने का वेतन दे दिया गया। इसके बाद वेतन न दिए जाने पर सभी डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कई बार मांग की।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही सभी डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेेज के प्राचार्य और सीएमएस को वेतन न दिए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी उनको वेतन नहीं दिया गया। इसके बाद सभी डॉक्टरों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही, इससे मरीज इलाज के लिए ओपीडी में भटकते रहे। एक-दो डॉक्टर ही ओपीडी में दिखाई दिए। इस वजह से सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16 बीडीएन- 24
- मेडिकल कॉलेज में हड़ताल की वजह से दवा नहीं मिल पाई है। सुबह से ही लाइन में लगकर पर्चा बनवाया। ओपीडी में डॉक्टर ही नहीं थे। - रफत अली, लोहाठेर
फोटो 16 बीडीएन- 25
- सोचकर आए थे कि मेडिकल कॉलेज में अच्छा इलाज मिल जाएगा, लेकिन यहां डॉक्टर ही हड़ताल पर हैं। पर्चा बनवा लिया। अब डॉक्टर के इंतजार में बैठे हैं। - पूनम, मेहंदीपुर
फोटो 16 बीडीएन- 26
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं हावी होती जा रही हैं। यहां मरीजों को सही से नहीं देखा जा रहा है, हड़ताल की वजह से दवाई नहीं मिल पाई। - अफरीन, लालपुल
फोटो 16 बीडीएन- 27
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से हमें बुधवार को भी दवाई नहीं मिल पाई थी और आज भी हड़ताल के चलते इलाज को भटकना पड़ रहा है। - मौसमी, बनेई

वर्जन
- कुछ डॉक्टर काम पर वापस आ गए हैं। शासन से वार्ता हो चुकी है एक-दो दिन में बजट आ जाएगा। इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से संचालित हैं और ओपीडी में भी डॉक्टर मरीज देख रहे हैं। - डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

(16 बीडीएन-22)मेडीकल कॉलेज में हड़ताल करते डॉक्टर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed