{"_id":"6a9b1816ea76dec92809ffcb","slug":"doctors-and-staff-got-vaccinated-against-swine-flu-badaun-news-c-123-1-sbly1001-172303-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
बदायूं। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। दो दिन में 12 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल को 100 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। वैक्सीनेशन शनिवार को भी जारी रहेगा।
जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज निकलने के बाद शासन की ओर से जिले को 250 स्वाइन फ्लू की वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से सीएमओ की ओर से जिला अस्पताल को 100 वैक्सीन उपलब्ध कराई गईं।
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को चार और शुक्रवार को आठ कर्मचारियों के वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी डॉक्टर और कर्मचारियों के यह वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि इन लोगों में स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका न रहे और वह आसानी से स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों का इलाज कर सकें। सीएमएस डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि सभी को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई होने नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्टाफ से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की नहीं हुई जांच
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां पर मलेरिया-डेंगू की जांच की जा रही हैं। हालांकि अभी तक जांच टीम को जिले में स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला। वहीं शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। इसकी वजह से शुक्रवार को स्वाइन फ्लू की कोई जांच नहीं हो सकी है। संवाद