फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do not be afraid, girl students should move ahead by setting goals: Dr. OP Singh

डरें नहीं, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें छात्राएं : डॉ. ओपी सिंह

Tue, 29 Nov 2022 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid, girl students should move ahead by setting goals: Dr. OP Singh
नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम
विज्ञापन

बिल्सी (बदायूं)। नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गोष्ठी में छात्राओं को सशक्तीकरण को लेकर सजग किया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उन्हें निर्भीक होकर आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा- असामाजिक तत्व उन्हें डराने में सफल नहीं हो सकते। डरे बिना उनका मुकाबला करें और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जाएं।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने छात्राओं को कानून का पाठ भी पढ़ाया। कहा- बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन और प्रशासन सजग है। पुलिस विभाग की ओर से इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय या फिर किसी और कार्य को आने-जाने के दौरान रास्ते में असामाजिक तत्व बाधा बनने की कोशिश करें तो उनका डटकर मुकाबला किया जाए। इस दौरान कोई भी अगर पुलिस से सहयोग मांगता है तो उसका नाम गोपनीय रखकर पूरी मदद की जाती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए भी उन्हें आगे बढ़ना होगा। एसएसपी ने छात्राओं से संवाद भी किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्राएं किसी से डरे बिना खुद की रक्षा करने में सक्षम हैं। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अलग जगाने के लिए भी छात्राओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम में छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीओ सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, डॉ. राजकमल गुप्ता, सुधाकर शर्मा, सचिन उपाध्याय, लव कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, अजय गिरि, उमेश चंद्र, राजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed