{"_id":"67c74102e3d24254d602076a","slug":"dm-reviewed-the-work-of-aadhar-card-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135224-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम ने की आधार कार्ड के कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम ने की आधार कार्ड के कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आधार कार्ड के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अनुश्रवण पंजीकरण एवं अपडेशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आधार कार्ड बनवाने व विभिन्न कारणों से उसमें संशोधन व अपडेशन कराने के लिए संचालित 219 केंद्रों का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक आधार सेवाकेंद्र भी बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए विभिन्न विभाग व बैंक रजिस्ट्रार के रूप में नामित हैं, जिनमें सरकारी व प्राइवेट बैंक, इंडियन पोस्ट, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक्स, बेसिक शिक्षा व स्पोर्ट्स, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, बीएसएनल वेस्ट, जन सेवा केंद्र ई-गवर्नेंस और स्वास्थ्य विभाग हैं।
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का जीरो से 05 वर्ष की आयु में आधार कार्ड बन रहा है उन्हें 05 वर्ष से 07 वर्ष के बीच तक 15 से 17 वर्ष के बीच अपने आधार का आवश्यक रूप से बायोमैट्रिक अपडेट करवाना चाहिए।