फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM reshuffles jurisdictions; assigns charge of Sadar to Bisauli SDM.

Budaun News: डीएम ने कार्यक्षेत्र बदले, बिसौली के एसडीएम को दिया सदर का चार्ज

Sat, 18 Jul 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
DM reshuffles jurisdictions; assigns charge of Sadar to Bisauli SDM.
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट ने देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए कई उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई तैनाती के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बिसौली के एसडीएम श्रीसाईं आश्रित शाखमुरी को बदायूं सदर का एसडीएम बनाया है। वहीं, प्रियंका कुमारी को बिसौली का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार को एसडीएम न्यायिक बिसौली के साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

कुमार चंद्र बाबू को एसडीएम न्यायिक बदायूं बनाया गया है। साथ ही उन्हें जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) और डूडा परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। इसी क्रम में गौरव आर्य को सहसवान का एसडीएम व एसडीएम न्यायिक का प्रभार दिया गया है। राजेश कुमार, एसडीएम बिल्सी को एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विनोद कुमार, एसडीएम दातागंज को भी एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन फेरबदल को राजस्व एवं कानून-व्यवस्था के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed