फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dm inspected preparation of oath ceremany

शपथ ग्रहण आज, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Wed, 13 Jan 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 13 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एडीएम
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद यादव के साथ जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के भवन का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश द्वारों पर बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए और वाहन पार्किंग स्थल का भी मौका मुआयना किया। हल्के वाहनों को सैनिक कल्याण कार्यालय के परिसर में पार्क कराया जाएगा। एसएसपी ने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। शपथ ग्रहण के बाद अपराह्न एक बजे से अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला पंचायत की प्रथम बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर एएमए जिला पंचायत हरिपाल सिंह यादव तथा जिला पंचायत के अभियंता संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed