{"_id":"6244be935918a42efe54e655","slug":"dm-gave-certificate-of-mlc-election-unopposed-to-vagish-badaun-news-bly47984894","type":"story","status":"publish","title_hn":"वागीश को डीएम ने दिया निर्विरोध एमएलसी निर्वाचन का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वागीश को डीएम ने दिया निर्विरोध एमएलसी निर्वाचन का प्रमाण पत्र
विज्ञापन
वागीश पाठक को प्रमाण पत्र देतीं डीएम।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित एमएलसी वागीश पाठक ने बुधवार को अपने निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। डीएम दीपा रंजन ने उनको प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद वागीश के समर्थकों ने खुशी जताई।
भाजपा के वागीश पाठक के खिलाफ मैदान में उतरे सपा से एमएलसी प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने 23 मार्च को नाम वापस ले लिया था। इसके साथ ही वागीश पाठक के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था। 24 मार्च को नाम वापसी का दिन था। इसी दिन वागीश पाठक को निर्विरोध एमएलसी चुने जाने का प्रमाण पत्र मिलना था, लेकिन वह 24 जनवरी को लखनऊ रवाना हो गए। 25 जनवरी को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में शामिल हुए।
लखनऊ से वापसी के बाद बुधवार को वह जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक महेश गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, अशोक भारती, आशीष शाक्य, पारस गुप्ता, अंकित मौर्य और अपने पिता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम दीपा रंजन से उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। काफी संख्या में अन्य समर्थक भी उनके साथ रहे। समर्थकों ने यहां खुशी जताई।