{"_id":"65f0ad8e24ade48338076724","slug":"dm-finds-caretaker-absent-at-cow-shelter-honorarium-will-be-deducted-badaun-news-c-123-1-sbly1001-115069-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम ने गो आश्रय स्थल पर गैरहाजिर मिले केयरटेकर, कटेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम ने गो आश्रय स्थल पर गैरहाजिर मिले केयरटेकर, कटेगा मानदेय
विज्ञापन
बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने ब्लॉक जगत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला का निरीक्षण किया।
विद्यालय में मीना मंच में पुस्तकालय व अन्य व्यवस्थाएं अच्छी मिली। डीएम ने पुस्तकालय में रखवाने के लिए 5100 रुपये की पुस्तकें दान देने को कहा। प्राथमिक विद्यालय उनौला में साफ सफाई, रखरखाव ठीक न होने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी देने के निर्देश दिए। डीएम ने उनौला प्रधान के प्रतिनिधि के साथ खेल मैदान व गो आश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया। गो आश्रय स्थल में दोनों केयरटेकर अनुपस्थित होने पर एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। डीएम को प्राथमिक विद्यालय रूपपुर की प्रधानाध्यापक ने बताया कि सामान की तोड़फोड़ व चोरी हो जाती है। उन्होंने खुराफाती लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद