{"_id":"5f9dc1bd8ebc3e9b77669fd7","slug":"diwali-bazar-badaun-news-bly4252858160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजने लगा दीवाली का बाजार..खुश होने लगे छोटे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजने लगा दीवाली का बाजार..खुश होने लगे छोटे दुकानदार
विज्ञापन
शहर में फुटपाथ पर दुकानें लगाए बैठे दुकानदार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना काल के दौरान ठप आर्थिक गतिविधियां अब रफ्तार पकड़ने की ओर बढ़ रही हैं। दिवाली के लिए बाजार सजना शुरू हो गया है। ऑटो और इलेक्ट्रानिक मार्केट में खास रौनक आ गई है। सड़कों के किनारे और रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को भी अच्छी दुकानदारी की आस है। कोरोना के कारण बाजार में आए ठहराव के बाद दीवाली के त्योहार से व्यापारी उम्मीद लगाए हुए हैं। दीपावली 14 नवंबर की है। मगर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। वाहनों की बुकिंग खूब हो रही है। दीपावली से पहले धन तेरस को लेकर सराफा बाजार भी तैयार है।
हालांकि दीपावली में अभी एक पखवाड़ा बाकी है, लेकिन बाजार अभी से गुलजार हो रहे हैं। ऑटो बाजार में लोग धनतेरस को खरीदने के लिए अभी से दोपहिया और चौपहिया वाहन बुक कराने लगे हैं। ऑटो कंपनियों ने दोपहिया, चौपहिया वाहनों की खरीद पर आकर्षक उपहार और डिस्कांउट की स्कीमें चालू की हैं। ऑटो मार्केट, सराफा मार्केट और बर्तन बाजार के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। इस बार लोग एलईडी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि की भी मांग बढ़ रही है। घरों में दीपावली से पहले रंगाई-पुताई के चलते पेंट बाजार भी गुलजार है। मिट्टी के बर्तन, घर सजाने के सामान, रंग-बिरंगी झालरों की दुकानें भी सज गई हैं।
इस बार रामलीला महोत्सव का आयोजन न होने के कारण भी काफी दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है। काफी संख्या में दुकानदारों ने पटरी पर दुकानें लगाई हैं। रेहड़ी वालों और पटरी पर दुकानें लगाने वालों को भी दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
धीरे-धीरे दूर हो रही बाजार की सुस्ती
दीपावली नजदीक आने के साथ बाजार की सुस्ती भी दूर होने लगी है। दुकानदारों का मानना है कि जल्द बिक्री बढ़ जाएगी। दरअसल अक्टूबर खत्म होने के साथ नवंबर शुरू होने जा रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में लोगों के पास सेलरी आदि मिलने नकदी का प्रवाह बढ़ जाएगा। व्यापारी दिनेश चंद्र का कहना है कि इस बार दीपावली दूसरे सप्ताह में है। ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों को नवंबर के पहले सप्ताह में वेतन मिल जाएगा। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनियों के लोगों के पास भी नकदी का प्रवाह होगा। किसान की खरीफ की फसल बाजार में आ चुकी है। पहले सप्ताह से ही बाजार को रफ्तार मिलने लगेगी।
मिट्टी के दीपकों, सजावटी सामान की भी मांग
मिट्टी के बर्तन, सजावटी सामान आदि बनाने वालों को भी इस बार अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। शहर में मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम करने वाले कुम्हारों ने दुकानें सजा ली हैं। इस बार कई तरह के आकर्षक दीपक बनाए गए हैं। इनकी भी बिक्री हो रही है। लोगों का मानना है कि भारत-चीन के बीच लंबे समय से तनाव के कारण इस बार लोगों का रुझान चाइनीज झालरों की ओर कम ही रहेगा। पटरी पर सजावटी सामान बेचने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण घर के खर्च तक निकालना मुश्किल हो गया था, लेकिन अब दीवाली पर बिक्री की उम्मीद है। ग्राहक आ रहे हैं, त्योहार नजदीक आने के साथ ही इनकी संख्या भी बढ़ेगी।
दीवाली पर मोबाइल फोन कंपनियां छूट देने लगी हैं। कई कंपनियों के फोन पर आकर्षक स्कीमें हैं जो ग्राहकों को लुभा रही हैं। कोरोना काल का असर फोन की बिक्री पर भी पड़ा था, लेकिन अब दीवाली के मौके पर ग्राहक दुकान की तरफ आ रहे हैं।
भंवर अरोरा, मोबाइल फोन व्यवसायी
इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में चाइना का कच्चा माल होने के कारण कोरोना में बिक्री न के बराबर रह गई थी, लेकिन अब व्यापार गति पकड़ रहा है। दीवाली पर कई कंपनियां आकर्षक स्कीम दे रही हैं। कई कंपनियों द्वारा ग्राहकों को उपहार भी दिए जा रहे हैं।
राजेश कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण व्यापारी