फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Divyang children ran a lot, Anamika got the top number

खूब दौड़े दिव्यांग बच्चे, अनामिका को मिला अव्वल नंबर

Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Divyang children ran a lot, Anamika got the top number
बदायूं। जीआईसी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला स्तरीय बाल शैक्षिक व क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ सीडीओ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 50 मीटर दौड़ में अनामिका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीडीओ ऋषिराज ने कहा कि यह दिवस शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम बच्चों को देश की मुख्य धारा में लाने के लिए मनाया जाता है। डायट प्राचार्य जयप्रकाश ने कहा कि इन दिव्यांग बच्चों में अद्भुत क्षमता है, बस इन्हें निखारने की जरूरत है। इस दौरान दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। सबसे पहले श्रवण बाधित प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पर अनामिका, द्वितीय स्थान पर पूजा और मंजावती तृतीय स्थान पर रही। दृष्टिबाधित बच्चों के लिए छूकर पहचानने वाले प्रतियोगिता में मंतसा पहले स्थान पर, रूबी दूसरे और पूनम तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में गुलशन प्रथम, राजा द्वितीय व आयुषी तृतीय, सुलेख प्रतियोगिता में बादल प्रथम, अनुराग द्वितीय व गुलशन तृतीय, कुर्सी दौड़ में हारूल प्रथम, आजम द्वितीय व रोहित तृतीय स्थान पर रही। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम सबीना, अनुज, लक्ष्मी, हंस मुखी, मंतशा, रूबी, पूनम, टीटू, पार्थ कमांडो टीम में गुड़िया, शिवानी, मीणा, सीखा, शिवम ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को जीआईसी प्रधानाचार्य सीपी सिंह और बीईओ उझानी शशांक शुक्ला ने बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर समेकित शिक्षा डीसी जितेंद्र सिंह, बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जुगल किशोर, फरहत हुसैन, गिरधारी सिंह राठौर, कमलेश, प्रभात सिंह, ज्योति सक्सेना, रामावतार, सत्यवीर यादव, दीपेश कुमार व दिव्या उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed