फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Divisional level sports competitions postponed

मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं टलीं

Wed, 26 Oct 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Divisional level sports competitions postponed
एक से तीन नवंबर के बीच बदायूं में होना था आयोजन
विज्ञापन

शाहजहांपुर और पीलीभीत में जिला स्तरीय खेलकूद न होने के कारण टाली गई है यह प्रतियोगिता
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा एक से तीन नवंबर तक मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जानी थीं। इसका उद्धाटन शिक्षामंत्री को करना था, लेकिन बारिश के कारण शाहजहांपुर और पीलीभीत में जिला स्तरीय खेलकूद नहीं हो सके। ऐसे में मंडल स्तरीय खेलकूद की तिथि में परिवर्तन किया जा रहा है। नई तिथि अभी तय नहीं है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 19 अक्तूबर को जिले में हुई थी। मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी इस बार बदायूं को दी गई थी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी से उद्धाटन को लेकर समय तय हो गया था। एक नवंबर को उनको आना था, लेकिन बारिश की वजह से शाहजहांपुर और पीलीभीत में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नहीं हो सकीं। ऐसे में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि आगे बढ़ाए जाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

आयोजक नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन के प्रधानाचार्य आलोक पाठक ने बताया कि बारिश की वजह से दो जिलों में खेलकूद नहीं हो सके हैं। वहां पर नवंबर शुरुआत में खेलकूद कराने की बात कही जा रही है। इसकी वजह से अब नवंबर के तीसरे सप्ताह में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संभव है। फिलहाल तिथि क्या रहेगी, यह अभी तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed