फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Divisional Commissioner's inspection

सीएमओ कार्यालय में पत्रावलियां मिलीं अस्त व्यस्त तो मंडलायुक्त का चढ़ा पारा

Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner's inspection
बदायूं। जिले के नोडल अधिकारी/ मंडलायुक्त ने बुधवार को महिला अस्पताल और आबकारी विभाग का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल के शौचालय, लॉंड्री आदि के पास गंदगी मिली। इस पर राजकीय निर्माण निगम को इन्हें सही करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। सीएमओ कार्यालय में पत्रावलियों के अस्त-व्यस्त मिलने पर उनका पारा चढ़ गया। कहा- इसमें सुधार करें, अगर दोबारा कमी मिली तो सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी/ मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बदायूं पहुंचे। यहां पर उन्होंने आबकारी विभाग का निरीक्षण किया। उसके बाद में सालारपुर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब के गोदाम को चेक किया। यहां पर लगे चार सीसीटीवी कैमरों में दो कैमरे खराब मिले। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यहां पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे काम करने चाहिए। उन्होंने पाया कि मुख्य गेट पर एक भी कैमरा नहीं लगा था। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य गेट पर भी कैमरा लगाया जाए। इसके बाद वह जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने बारीकी से केएमसी लाउंज, डिस्पेंसरी तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि महिलाएं लाइन में लगाकर डॉक्टर को दिखाने के लिए नंबर का इंतजार कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए इन लाइन को ठीक तरीके से लगाया जाए। मंडलायुक्त को यहां तमाम पत्रावलियां अस्त व्यस्त हालत में मिलीं। उन्होंने स्टोर कीपर अशरफ से पत्रावलियों को व्यवस्थित न रख पाने का कारण पूछा, तो वह कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर मंडलायुक्त ने स्टोर कीपर की कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं को ठीक करो तभी अपनी नौकरी बचा पाओगे। प्रत्येक चीज की एक अलग फाइल बनाई जाए, अन्यथा सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह में सुधारें शौचालयों की स्थिति
जिले के नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल में शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। वहां वहां काफी दुर्गंध आ रही थी। पानी का निकास ठीक नहीं था। इस पर उन्होंने निर्माणदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर खराब शौचालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के लिए लेबर रूम को कहीं और शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं ने भी मंडलायुक्त के सामने रखी अपनी समस्या
आशाओं ने शिकायत की कि अस्पताल की मैनेजमेंट कमेटी उनको गर्भवती महिलाओं के साथ वार्ड में नहीं जाने देती, चूंकि डिलीवरी से पूर्व बहुत सी महिलाएं ठीक से कुछ बता नहीं पाती है, ऐसे में महिलाओं को परेशानी से जूझना पड़ता है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि आशाओं के लिए एक स्थान निश्चित किया जाए। एक प्रसूता के साथ एक आशा को जाने दिया जाए।
प्रयोग नहीं किया तो जब्त हो जाएगा शौचालय: आयुक्त
बदायूं। मंडलायुक्त ने डीएम कुमार प्रशांत एवं सीडीओ निशा अनंत के साथ दातागंज के ग्राम धरेली का भ्रमण कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि घर में बने स्वच्छ शौचालयों को प्रयोग में लाया जा रहा है अथवा नहीं तो ग्रामीणों में कहा कि घर में शौचालय बनने से खुले में शौच को जाने की दुविधा से राहत मिली है। सभी लोग शौचालय का ही प्रयोग कर रहे हैं। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण स्वच्छ शौचालय का ही प्रयोग करें। शौचालय का प्रयोग न करने वालों के शौचालयों को जब्त कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव में पर्याप्त सफाई व्यवस्था रखी जाए, जिससे गंभीर बीमारियों से बचा जा सकेगा। गांव का ही बालाजी स्वयं सहायता समूह होली में प्रयोग होने वाले गुलाल को बना रहा है, उन्होंने इस समूह की बिक्री बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

पुष्टाहार वितरण में कमी को दूर करने के दिए निर्देश
बदायूं। आंगनबाड़ी में पंजीकृत 40 गर्भवती महिलाओं में से कुछ महिलाओं को पुष्टाहार वितरित नहीं हो रहा है, तो आयुक्त ने आंगनबाड़ी वर्कर से इसका कारण जाना तो उन्होंने गर्भवती महिलाओं की ओर से उपलब्ध कराए गए अभिलेखों की कमी बताई। आयुक्त ने कमी को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। गांव के ही राजेश कुमार मौर्य द्वारा सतावर की खेती की जा रही है, जिस पर उन्होंने प्रशंसा करते हुए अन्य कृषकों को भी सतावर की खेती करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed