{"_id":"6aa28feedcd6db33fb0cef5d","slug":"divisional-commissioner-dm-and-ssp-visited-flood-affected-villages-in-budaun-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, राहत कार्यों में तेजी आने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, राहत कार्यों में तेजी आने के निर्देश
Thu, 10 Sep 2026 04:40 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:40 PM IST
सार
बदायूं में मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। गांव रैपुरा में कटान रोकने की कार्ययोजना बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं जिले में मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने उसहैत के भुंडी तटबंध से दौरा शुरू कर रैपुरा गांव तक के हालात देखे। ग्रामीणों और अधिकारियों को राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्रा को रैपुरा गांव में कटान रोकने की कार्ययोजना बनाकर देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान दातागंज एसडीएम विनोद कुमार ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि तहसील क्षेत्र के 25 बाद प्रभावित गांवों में अब तक 6270 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। साथ ही गंगा पार के गांव जटा, रैपुरा और आसपास के गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां जरूरी दवाएं वितरित की जा रही है और जांचें भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
गंगा नदी और उफनाई
बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 162.63 मीटर गेज रिकॉर्ड किया गया। जो खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। ग्राम रैपुरा, पथरामई तटबंध पर बाढ़ खंड युद्धस्तर पर बचाव कार्य कर रहा है, तटों पर शब्द बैग्स, बैंबूअपरिन इत्यादि कार्य कर तटों को मजबूत करने का प्रयास जारी है। रैपुरा में कटान काफी कम कर लिया है। वहीं पथरामई तटबंध भी सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
बाढ़ खंड के अभियंता ने बताया कि रैपुरा के तट की मिट्टी बलुई है, जिस कारण तटों के बचाव का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है, पूरी टीम दिन रात लगी हुई है, कटान को काफी हद तक रोक लिया गया है। वहीं, असमय रफतपुर को जाने वाले मार्ग पर सड़क से होकर खेतों में बाढ़ का पानी भर रहा है, जिससे आवागमन भी प्रभावित है। खेतों में लगातार पानी भरने से फसलें खराब हो रही हैं। सड़क पर लगातार पानी चलने से सड़क कई जगह से कट चुकी है, जिससे आवागमन मुश्किल हो रहा है।