{"_id":"67b616ffd7875b88050d37fd","slug":"divider-and-roundabout-will-be-constructed-in-dataganj-with-30-crores-badaun-news-c-123-1-sbly1018-134551-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 30 करोड़ से दातागंज में डिवाइडर और गोल चक्कर का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 30 करोड़ से दातागंज में डिवाइडर और गोल चक्कर का होगा निर्माण
विज्ञापन
पल्लव गुप्ता , व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। कस्बा दातागंज के मोहल्ला अरेला में डिवाइडर और गोल चक्कर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 1.30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें 880 मीटर लंबा डिवाइडर और दो गोल चक्कर का निर्माण कराया जाएगा।
बेलाडांडी मार्ग पर रामगंगा का पुल बनने के बाद शाहजहांपुर की दूरी 60 किलोमीटर कम हो गई है। पहले इस क्षेत्र के लोगों को बरेली होकर शाहजहांपुर जाना पड़ता था, तब करीब सवा सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब बेलाडांडी मार्ग पर पुल बन जाने से 65 किलोमीटर की दूरी तय कर शाहजहांपुर पहुंचा जा सकता है।
यही वजह है कि दातागंज-शाहजहांपुर मार्ग पर वाहनों का लोड और आवागमन बहुत अधिक बढ़ गया है। दातागंज में मोहल्ला अरेला में करीब एक किलोमीटर की दूरी तक मार्ग संकरा है। इसकी वजह से यहां हर समय जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए स्थानीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की पहल पर डिवाइडर बनने और सड़क की चौड़ाई बढ़ाने व गोल चक्कर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 1.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
डिवाइडर व गोल चक्कर बनने से कस्बे की सुंदरता को चार चांद लगेंगे, वहीं जाम से लोगों को स्थायी समाधान मिल सकेगा। सड़क के दोनों ओर लगे हुए बिजली के खंभे भी अब डिवाइडर के मध्य लगेंगे। बरेली बाइपास व बदायूं बाइपास पर गोल चक्कर का पुनर्निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी कराएगी एक किमी सड़क का निर्माण
शासन ने डिवाइडर व गोल चक्कर बनाने के लिए नगर पालिका को बजट जारी किया है। एक किलोमीटर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी को कराना है। सड़क निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो सकेगा।
व्यापारी समेत नगर के लोगों में खुशी
जाम से व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा था। डिवाइडर व गोल चक्कर बनने व सड़क का निर्माण हो जाने से जाम से छुटकारा मिल जाएगा। व्यापार में भी दिक्कत नहीं होगी। -पल्लव गुप्ता, व्यापारी, दातागंज
जिस एक किलोमीटर सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली है उससे नगर समेत यहां आने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। डिवाइडर बनने से हादसे का डर भी खत्म हो जाएगा। - डॉ. रशीद अंसारी, अरेला