फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disturbed by the call of profanity, the teenager gave up her life

शोहदे की कॉल से परेशान होकर किशोरी ने दी जान

Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by the call of profanity, the teenager gave up her life
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में शोहदे की कॉल से परेशान किशोरी ने बृहस्पतिवार दोपहर जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने आरोपी पर छेड़छाड़ और उसके परिवारवालों पर मारपीट-गालीगलौज का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवक करीब बीस दिन से सोलह वर्षीय लड़की को कॉल करके परेशान कर रहा था।
परिवारवालों का आरोप है कि पहले लड़की ने उसे समझाने की कोशिश की थी। कहा था कि वह ज्यादा परेशान करेगा तो वह अपने माता-पिता से शिकायत कर देगी लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। जब युवक नहीं माना तो लड़की ने बृहस्पतिवार सुबह इसके बारे में अपने भाई को बताया। इस पर भाई आरोपी युवक से जाकर मिला। उसे बताया कि वह उसकी बहन को परेशान न करे। इस दौरान उनके बीच काफी बहस भी हुई। इसके बाद किशोरी का भाई घर आ गया। आरोप है कि दोपहर में आरोपी युवक अपने परिवार के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर आ धमका। दोनों ओर से काफी विवाद हुआ। उन्होंने गालीगलौज की। आरोपियों ने लड़की के चरित्र पर भी उंगली उठाई। इसी बीच किशोरी ने घर में रखी सल्फास खा ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारवाले उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की की मौत हुई है। उसके परिवारवाले एक युवक पर कॉल करके परेशान करने का आरोप लगाया है। तहरीर आ गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed