फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disturbances in the construction of the funeral site, notice to the Principal Secretary

Budaun News: अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गड़बड़ी, प्रधान-सचिव को नोटिस

Sun, 05 Oct 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Disturbances in the construction of the funeral site, notice to the Principal Secretary
अंत्येष्टि स्थल की जांच करते जांच अ​धिकारी। संवाद - फोटो : mathura
सिलहरी/ कुंवरगांव। वजीरगंज ब्लाक के गांव कल्लिया काजमपुर में बनाए जा रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गोलमाल सामने आया है। जिला पंचायती राज अधिकारी यावर अब्बास ने इस प्रकरण में गांव के प्रधान उदयप्रकाश व सचिव उमेश यादव को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतुष्टिपूर्ण न होने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

वजीरगंज निवासी रामवीर ने पिछले दिनों कल्लिया काजमपुर में बनाए जा रहे अंत्येष्टि स्थल में घपलेबाजी की शिकायत डीपीआरओ से की थी। डीआरडीए के सहायक अभियंता को मामले की जांच सौंपी गई। सहायक अभियंता ने मौके पर जाकर जांच की तो सामने आया कि वहां दोयम दर्जे की ईंट निर्माण कार्य में लगाई जा रही है। जांच अधिकारी के पहुंचने पर निर्माण रुका हुआ था। अन्य कई अनियमितताएं भी मिलीं। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर जांच अधिकारी ने डीपीआरओ को सौंप दी।
विज्ञापन

इस पर डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर उनका पक्ष मांगा है। यह भी चेतावनी दी है कि अगर नोटिस का जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं मिला तो सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जबकि प्रधान के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed