फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District Receives Second CM Model Composite School

Budaun News: जिले को मिला दूसरा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Fri, 08 May 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
District Receives Second CM Model Composite School
बदायूं। उझानी ब्लॉक के बरसुआ गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य पहले से चल रहा है। इसी बीच शासन ने जिले के लिए दूसरे मॉडल विद्यालय को भी मंजूरी दे दी है। यह नया विद्यालय म्याऊ ब्लॉक के कोड़ा जयकरण गांव में बनाया जाएगा। इस पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के गांव कोड़ा जयकरण में स्कूल को मंजूरी बनने के बाद में उसके निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है। फिलहाल, जमीन समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जहां छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय कंप्यूटर लैब, खेल मैदान और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरी स्तर की शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बरसुआ में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि कोड़ा जयकरण में प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों विद्यालय शुरू होने के बाद जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा



अब जिले में दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेंगे। एक पहले से ही बन रहा है। वह करीब 50 फीसदी बनकर तैयार हो गया है। दूसरा विद्यालय कोड़ा जयकरण में बनेगा। इसको लेकर धनराशि शासन ने जारी कर दी है। -वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed