फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District President of Anganwadi Employees Mahasabha was put under house arrest

Budaun News: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिलाध्यक्ष को किया नजर बंद

Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
District President of Anganwadi Employees Mahasabha was put under house arrest
राजेश सक्सेना को पुलिस ने किया नजरबंद।  स्त्रोत स्वंय
बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस ने उनके घर पर शनिवार शाम सात बजे नजर बंद कर दिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की 75 जनपदों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 29 जनवरी को सरकार के लिए अल्टीमेटम दिया था। कहा था कि सरकार ने अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया तो 8 मार्च को लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसी क्रम में आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस ने उनके घर पर ही नजर बंद कर लिया।

इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार की तानाशाही अब सहन नहीं की जा रही है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्य सौंपतीं जा रही है, लेकिन पैसे बढ़ाने के नाम पर मुकर जाती है। कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पैसा बढ़ाया जाएगा, बावजूद इसके अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed