फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District-level Under-17 team selected for the divisional competition.

Budaun News: काली पट्टी बांधकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध

Mon, 05 Oct 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
District-level Under-17 team selected for the divisional competition.
जगत में संविदा कर्मी विरोध जताते हुए। संवाद
बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (एनएचएम) के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को जिले में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी और जिला महामंत्री अशोक माथुर ने बताया कि विरोध जताने का कार्यक्रम मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहेगा।

इसके बाद आठ अक्तूबर को एनएचएम कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान जिले के कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार के दौरान आकस्मिक सेवाओं को बहाल रखा जाएगा, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। कर्मचारियों का कहना है कि संगठन के निर्देश पर चरणबद्ध तरीके से विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि आंदोलन को लेकर जिलेभर के एनएचएम कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध



जगत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को सीएचसी जगत पर संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया। संविदा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाज खान ने कहा संगठन के आह्वान पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया है। मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद है। शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने को कार्यक्रम किया गया। इस दौरान डॉ. यूसुफ, एमओ आयुष, मानवेंद्र सिंह बीसीपीएम समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

जगत में संविदा कर्मी विरोध जताते हुए। संवाद

जगत में संविदा कर्मी विरोध जताते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed