{"_id":"6a70f6cd95a2d4f9d706462c","slug":"district-immersed-in-devotion-to-lord-shiva-three-lakh-kanwariyas-arrive-badaun-news-c-123-1-sbly1001-169993-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिवभक्ति में डूबा जिला, तीन लाख कांवड़िये पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिवभक्ति में डूबा जिला, तीन लाख कांवड़िये पहुंचे
Tue, 04 Aug 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
गौरी शंकर मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
बदायूं। भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास के पहले सोमवार पर तड़के से ही पूरा जनपद शिवमय हो गया। कछला से लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित किए। इस बार कछला गंगा घाट पर पहले सोमवार तक तीन लाख से अधिक कांवड़िये पहुंचे।
बदायूं शहर के गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर सहित जिले के कई प्राचीन शिवालयों में सुबह से लेकर दोपहर तक कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
68 प्रमुख शिवालयों में रही विशेष व्यवस्थाः गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत 68 प्रमुख शिवालयों में पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और पेयजल की व्यवस्था की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बिना साइलेंसर दौड़ीं बाइकेंः कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मोटरसाइकिलों से कछला पहुंचे। कई बाइकों के साइलेंसर हटे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में तेज आवाज गूंजती रही।