{"_id":"68e02d74fdc6ae54890f6412","slug":"district-hospital-reopens-after-two-days-of-holiday-crowded-with-patients-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148315-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो दिन अवकाश के बाद खुला जिला अस्पताल, लगी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो दिन अवकाश के बाद खुला जिला अस्पताल, लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी महिला मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल का दो दिन का अवकाश रहने के बाद शुक्रवार को खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक और दो अक्तूबर के अवकाश के कारण अस्पताल में नियमित सेवाएं ठप थीं, जिससे मरीज अपनी स्वास्थ्य जरूरतों को टालकर रख रहे थे।
जिला अस्पताल के खुलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाह्य रोगी विभाग में डॉक्टर कक्षों में लंबी कतारें लगीं और मरीजों को चेकअप के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोग सुबह-सुबह से अपने नंबर लेने के लिए आए थे, जबकि कुछ ने परिवार के साथ कई घंटों की यात्रा तय कर अस्पताल पहुंचने के बाद ही अपनी बारी का इंतजार किया। दवा काउंटर पर भी मरीज और उनके परिजन लंबी लाइन में खड़े रहे। कई बार हलचल और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी। बुजुर्ग और बच्चे भी उनके साथ आए थे। जिससे अस्पताल परिसर और भीड़ सी लग गई।
वहीं, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक कर्मचारी भीड़ को नियंत्रित करने व सभी को समय पर सेवाएं देने में लगे रहे। सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि अचानक मरीजों की संख्या बढ़ जाने के कारण स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। पंजीकरण और दवा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है और मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त ड्यूटी स्टाफ लगाया गया है।