फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute between headmaster and female instructor, villagers created ruckus

Budaun News: प्रधानाध्यापक और महिला अनुदेशक में विवाद, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 15 Sep 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 15 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Dispute between headmaster and female instructor, villagers created ruckus
संविलियन विद्यालय रुखड़ा ख़ौला में हंगामा करते ग्रामीणों को समझाते शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष। सं
बदायूं। कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने महिला अनुदेशक के साथ अभद्रता कर दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
विज्ञापन


जगत के गांव रुखड़ा खौला में स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक कल्याण सिंह की महिला अनुदेशक एकता राठौर से किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई। महिला अनुदेशक का आरोप है कि प्रधानाध्यापक अभद्रता करने लगे। चीख पुकार सुनकर विद्यालय में पढ़ाई कर रहे बच्चे डर गए और अपने घर चले गए।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने अपने घर जाकर अभिभावकों को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा मौके पर पहुंच गए और अभद्रता कर रहे प्रधानाध्यापक और महिला अनुदेशक को बमुश्किल शांत कराया। वहीं ग्रामीण उग्र हो गए और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। संजीव शर्मा ने कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया तब कहीं ग्रामीण भी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed