फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Discussion on pending problems in the meeting of teachers' union

Budaun News: शिक्षक संघ की बैठक में लंबित समस्याओं पर मंथन

Wed, 15 Jul 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 15 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Discussion on pending problems in the meeting of teachers' union
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चयन वेतनमान का एरियर, गणित-विज्ञान भर्ती के शिक्षकों का वेतन, फॉर्म-16, गैस सिलिंडर रिफिल, खाद्यान्न आपूर्ति और कैशलेस चिकित्सा केवाईसी समेत विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही बीएसए से वार्ता की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों को शिक्षकों की मूल जनपद सूची बुधवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 20 जुलाई तक सांसदों को ज्ञापन सौंपने की जानकारी भी दी गई। बैठक का संचालन उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, अरविंद दीक्षित, अनुज शर्मा, शैलेंद्र सिंह राघव, बृजेश यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed