फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   disabled youth found dead on railway track in Budaun

Budaun News: रेलवे ट्रैक पर मिला दिव्यांग युवक का शव, रिश्ते की मामी समेत पांच पर हत्या का आरोप

Fri, 19 Jan 2024 04:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 04:52 PM IST
सार

अब्दुल्लागंज निवासी युवक पांच दिन पहले अपने बहनोई के घर गया था। बृहस्पतिवार रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसके पिता ने एक महिला और उसके बेटी-दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
disabled youth found dead on railway track in Budaun
राम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में अब्दुल्लागंज निवासी 20 वर्षीय युवक रवि सिंह का शव बृहस्पतिवार देर रात रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। वह पिछले कई दिनों से बसोमा में बहनोई के घर रह रहा था। मृतक के पिता ने मूसाझाग क्षेत्र की निवासी महिला और उसकी बेटी-दामाद के खिलाफ हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


बसोमा गांव के पास रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से अब्दुल्लागंज निवासी सत्यपाल को कॉल की तो वह रात में परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे रवि सिंह के रूप में की। 

विज्ञापन

रिश्ते की मामी समेत पांच पर आरोप 
उन्होंने बताया कि रवि पांच-छह दिनों से बसोमा निवासी अपने बहनोई उदय सिंह के घर पर रह रहा था। रवि को उसकी रिश्ते की मामी फोन किया करती थी। इससे महिला की दोनों बेटियां और दामाद नाराज थे। उक्त लोगों ने ही रवि की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मृतक रवि के सिर के अलावा शरीर के हिस्से हिस्से में चोट भी नहीं हैं।

सत्यपाल ने बताया कि महिला के दामाद उसके बेटे को फोन पर धमकाया करते थे। पुलिस ने मृतक की बसोमा निवासी बहन अंजली से भी जानकारी की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है। वह रात में किसी ट्रेन की चपेट में आ गया था। पुलिस ने पास्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed