फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property worth more than one crore rupees of directors of Amar Jyoti company will be confiscated

Budaun News: अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त, शुरू हुई कार्रवाई

Thu, 19 Jun 2025 02:47 PM IST
बरेली ब्यूरो मोहित गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
मोहित गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

अमर ज्योति फाइनेंस यूनिवर्स कंपनी के निदेशक पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत और शशिकांत मौर्य पर निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। निदेशकों व अन्य के खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Property worth more than one crore rupees of directors of Amar Jyoti company will be confiscated
बहेड़ी में अमर ज्योति के निदेशकों की जमीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर ज्योति फाइनेंस यूनिवर्स कंपनी के निदेशक बरेली के कटरा चांद खां निवासी पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत और शशिकांत मौर्य की बदायूं के गांव लौढ़ा बहेड़ी में 16 बीघा जमीन पुलिस को मिली है। इस जमीन को पुलिस सीज करने की तैयारी में है। मीरा सराय स्थित एक मकान में अमर ज्योति फाइनेंस यूनिवर्स का कार्यालय संचालित होता था। कंपनी के निदेशक निवेशकों का कई हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गए। पुलिस की ओर से लगातार निदेशकों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों बदायूं के एसएसपी ने सभी तहसीलदारों को पत्र भेजकर निदेशकों की जमीन का विवरण मांगा था। सदर तहसील क्षेत्र की टीम ने अभिलेख खंगाले तो लौढ़ा बहेड़ी में 16 बीघा जमीन दोनों निदेशकों के नाम मिली है। इस जमीन को वह प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप जैन को बेचने की तैयारी में थे। प्रदीप जैन ने उन्हें पांच से छह चेक के माध्यम से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान भी कर दिया था, लेकिन इसी बीच निदेशकों से किसी बात को लेकर तनातनी हो गई तो प्रदीप ने चेक वापस ले लिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दर्दभरी कहानी: घर बेच बेटे को लंदन में पढ़ाया, उसने बुढ़ापे में अकेला छोड़ा, वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से जमीन नहीं बिक पाई। इस जमीन को अब पुलिस सीज करने की तैयारी में है, ताकि निदेशक किसी और को इसे बेच न सकें। एसपी सिटी विजेंद्र दुबे ने कहा कि सदर तहसील में निदेशकों की जमीन चिह्नित हुई है। इसे सीज करने की तैयारी की जा रही है। 

प्लॉटिंग करने की थी तैयारी
लौढ़ा बेहड़ी स्थित 16 बीघा जमीन पर निदेशक प्लॉटिंग करने की तैयारी में थे। तीन से चार प्राॅपर्टी डीलरों से उनकी बातचीत भी हुई थी। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद यहां कुछ नहीं हो सकता है।

मैनेजर ने भी ली हाईकोर्ट की शरण 
अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई जुलाई में होनी है। जबकि मैनेजर अमित की ओर से एफआईआर रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। 

बुधवार को एसएसपी से अधिवक्ता मिले और 67 अन्य पीड़ितों की सूची सौंपी। मैनेजर अमित ने भी बुधवार को हाईकोर्ट में अधिवक्ता शहनवाज अख्तर के माध्यम से याचिका दाखिल कर एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। एसपी सिटी ने कहा कि हाईकोर्ट से निदेशकों की गिरफ्तारी पर रोक होने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed