फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Directly assessing public grievances to remove The boot worker

जनसमस्याओं को दूर कराने के लिए जुटें कार्यकर्ता

Sun, 10 May 2015 08:00 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 10 May 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा की मासिक बैैठक में एमएलसी बनवारी सिंह यादव को पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया गया। मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का आभार जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कार्यकर्ता जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। समस्याग्रस्त लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिए जुटें। किसानों को बताएं कि सरकार ने उनके लिए तमाम योजनाएं चला रखीं हैं। उनको इस तरह हताश होकर जान देने की जरूरत नहीं है। बैठक में डीसीएफ के चेयरमैन हिमाशुं यादव, दीपक चौहान, इकराम, हाकिम सिंह, जाहिद गाजी, मोहित शर्मा, कृष्ण कुमार, नरेंद्र यादव, तौफीक खां, देवेंद्र पटेल, विश्वनाथ मौर्य, हिरदेश यादव, सौरभ सक्सेना, मोहम्मद ताजिम, राजा कश्यप, सनी, दीपक कश्यप, रनवीर सिंह, अनीस अजगर, जयवीर सिंह यादव, फैयाज सैफी मौजूद रहे। इधर, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष जयवीर यादव के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बनवारी सिंह यादव को दर्जा राज्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर अर्जुन सिंह, आदर्श कुमार, सुधीर पाठक, अनूप सक्सेना, रामखिलाई कश्यप, ज्ञान सिंह पाल, नत्थू खां, परवेज अहमद, नौशाद अहमद, राजवीर मिश्रा, वेदप्रकाश यादव, अक्षय यादव, मयंक यादव, महावीर यादव, अखिलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्नातक संघ के अशर बने जिलाध्यक्ष
बदायूं। उत्तर प्रदेश स्नातक संघ की बैैठक गांधीनगर में हुई, जिसमें संगठन को और गतिशील करने के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष सलमान सिद्दीकी ने अशर कुरैशी को नगर अध्यक्ष और सोनू श्रीवास्तव को जिला महासचिव मनोनीत किया। इस मौके पर नए पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे। सभी से संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में अभिषेक सिंह, शोएब खां, इरशाद हुसैन, अरविंद गुप्ता, सुमोद शर्मा, अनिल कुमार, रमन कश्यप, राज यादव, अमित सिंह, कुुनाल कश्यप, दीपक यादव, मनोज शिब्बू चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed