फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Direct Train Service from Badaun to Delhi Starts April 13; Passengers to Get Relief

UP News: बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा 13 अप्रैल से, यात्रियों को मिलेगी राहत; देखें समय सारिणी

Sun, 12 Apr 2026 10:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 10:54 AM IST
सार

बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ 13 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के संचालन से जिले के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।  

विज्ञापन
Direct Train Service from Badaun to Delhi Starts April 13; Passengers to Get Relief
ट्रेन

विस्तार

बदायूं जिले के हजारों यात्रियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा 13 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण रेल सेवा का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


इस नई रेल सेवा के शुरू होने से बदायूं, कासगंज और बरेली क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी या लंबा सफर तय करना पड़ता था, लेकिन इस ट्रेन के संचालन से यात्रा सरल, सुलभ और समयबद्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे विभाग के अनुसार, यह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कासगंज से प्रारंभ होकर बदायूं और बरेली होते हुए सीधे दिल्ली तक जाएगी। यह सेवा न केवल दैनिक यात्रियों के लिए उपयोगी होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से 24 मार्च को जारी आधिकारिक पत्र में इस सेवा को मंजूरी दी गई थी। यह स्वीकृति केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के 20 नवंबर 2025 को भेजे गए प्रस्ताव के संदर्भ में दी गई है। रेल मंत्रालय के इस निर्णय को क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुईं तैयारियां
बदायूं रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेशन परिसर को सजाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Trending Videos

समय सारिणी
कासगंज से दिल्ली (अप दिशा) : कासगंज से प्रस्थान : सुबह 2:50 बजे
बदायूं आगमन : सुबह 3:45 बजे (5 मिनट ठहराव)
बदायूं से प्रस्थान : सुबह 3:50 बजे रामगंगा ब्रिज: सुबह 4:35 बजे
बरेली जंक्शन आगमन : सुबह 4:45 बजे
बरेली से प्रस्थान : सुबह 4:55 बजे
दिल्ली आगमन : सुबह 10:20 बजे

दिल्ली से कासगंज (डाउन दिशा) : दिल्ली से प्रस्थान : शाम 4:35 बजे
बरेली आगमन : रात 9:50 बजे
बरेली से प्रस्थान : रात 10:00 बजे
बदायूं आगमन : रात 10:40 बजे (5 मिनट ठहराव)
बदायूं से प्रस्थान : रात 10:45 बजे कासगंज आगमन : रात 12:10 बजे

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि बदायूं से दिल्ली तक सीधी रेल सेवा की शुरूआत 13 अप्रैल को होगी। रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से जिले के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed