फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Direct rail service from Badaun to Delhi begins, regional development will gain new momentum

Budaun News: बदायूं से दिल्ली की सीधी रेल सेवा शुरू, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Direct rail service from Badaun to Delhi begins, regional development will gain new momentum
बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री। सं
बदायूं। दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने की लंबे समय से चली आ रही मांग सोमवार को पूरी हो गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं से दिल्ली से सीधी रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा इससे क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14315/14316) का संचालन विस्तार बदायूं और कासगंज तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में विशेष गाड़ी 05303 को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कासगंज, उझानी और बदायूं क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, इससे आमजन को दिल्ली सहित प्रमुख शहरों तक सुगम, सुरक्षित और किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी, वहीं व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में हो रहे सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि इस विस्तार से कासगंज, बदायूं और उझानी के यात्रियों को बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है। इससे व्यापार, इलाज, रोजगार और शिक्षा के लिए यात्राएं और आसान हो जाएंगी।
-------------------------------------
बरेली तक ट्रेन में केंद्रीय मंत्री ने किया सफर
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, शारदेंदु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, अनुभव उपाध्याय, शिव स्वरूप गुप्ता समेत तमाम भाजपाइयों ने बरेली तक ट्रेन में सफर किया। केंद्रीय मंंत्री ने यात्रियों से मिलकर उनसे हाल भी पूछा व आम लोगों के साथ जनरल डिब्बे में सफर भी किया।
-----------------------------------------------------------------
दिल्ली अब दूर नहीं, लखनऊ तक जल्द सीधी ट्रेन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली अब दूर नहीं है। वहीं लखनऊ तक जल्द ही सीधी ट्रेन का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री से लगातार बात चल रही है। उन्होंने कहा बदायूं में ट्रेन संचालन बढ़ाने के लिए रेलवे लाइनों का दोहरीकरण कराने के लिए भी प्रयास चल रहा है। आगामी मई माह से गंगा एक्सप्रेस-वे का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही शहर में बाइपास बनाने का काम भी शुरू होने वाला है। बरेली-मथुरा हाईवे फोरलेन का काम भी तेजी से चल रहा है।
------------------------------------------

विधायक ने शेखुपुर चीनी मिल के जीर्णोद्धार की उठाई मांग
कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंच से क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी पीड़ा को प्रमुखता से उठाते हुए शेखुपुर चीनी मिल के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की। उन्होंने कहा कि शेखुपुर चीनी मिल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि हजारों किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार रही है। मिल के जर्जर हो जाने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। विधायक ने मंच पर मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से आग्रह किया कि शेखुपुर चीनी मिल का जल्द पुनरुद्धार कराया जाए, ताकि किसानों को फिर से मजबूती मिल सके।
----------------------------------
व्यापारियों में हर्ष की लहर, जताया आभार
फोटो-23
बदायूं। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने पर शहर के व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। वर्षों से चली आ रही इस मांग के पूरी होने पर बदायूं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक व जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री पवन जैन, अवधेश वर्मा, रूपेंद्र सिंह लांबा, विनय गुप्ता, जावेद खान, सर्वत हमीद खान, हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही हरि बोल सेवा समिति द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत और सम्मान किया गया। समिति के संरक्षक व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंत्री को विशाल माला पहनाकर तथा गदा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, आईपीएस केवल खुरानी स्मृति मंच की तरफ से साहित्यकार अशोक खुराना ने केंद्रीय मंत्री, रेलवे अधिकारियों व विधायक का स्वागत किया। संवाद

बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री। सं

बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री। सं

बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री। सं

बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री। सं

बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री। सं

बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed