फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dip of faith... Cheers echoed at Gangaghat on Mauni Amavasya.

Budaun News: आस्था की डुबकी... मौनी अमावस्या पर गंगाघाट पर गूंजे जयकारे

Sat, 10 Feb 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dip of faith... Cheers echoed at Gangaghat on Mauni Amavasya.
कछला में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं में शामिल राजस्थान के श्रद्धालुओं ने कराया पूजन, दोपहर बाद तक आश्रमों में चला भजन-कीर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर घाट पर पूजन किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देेने के बाद श्रद्धालुओं ने संत और पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की। आश्रमों में भजन-कीर्तन भी हुआ।
कछला गंगाघाट पर बदायूं समेत आसपास जिलों के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया। निजी संसाधनों, बसों और ट्रेन के जरिये पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराकर घाट पर ही पूजन किया। गंगा मइया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर देखने को मिली।
विज्ञापन

राजस्थान के श्रद्धालुओं ने अपने रिवाज से स्नान के बाद धाार्मिक अनुष्ठान किए। उन्होंने भी पूजन करके संतों और पुरोहितों को दक्षिणा भेंट कर उनसे आशीर्वाद पाया। खानपान की वस्तुओं का भी लुत्फ उठाया गया। घाट किनारे के आश्रमों में भी धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। महिलाओं समेत श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया। घाट पर पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप व्यवस्थाएं कीं। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल पर रोक दिया गया। इसके चलते हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घाट से सोरों की महिला का थैला गायब
कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर गंगास्नान के दौरान सोरों निवासी नीलम पत्नी हरिओम का थैला गायब हो गया। थैले में उनके कपड़े और पर्स रखा था। काफी खोजबीन के बाद भी थैला का पता नहीं लगा तो नीलम भीगे कपड़ों में ही घर लौट गईं। नीलम के उनकी बेटी भी थी।

-
गंगा घाट पर श्रद्धालुओं को न कोई दिक्कत



बदायूं । एडीएम प्रशासन रेनू सिंह ने गंगाघाट और नगर पंचायत कार्यालय कछला का औचक निरीक्षण किया। जहां उपस्थिति रजिस्टर चेक कर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए उन्होंने वहां मौजूद वरिष्ठ लिपिक राजकुमार एवं कुलदीप समेत पुलिस को भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed