{"_id":"64adaf6c289622048a0f0497","slug":"digital-survey-of-crops-will-be-done-in-10-villages-badaun-news-c-123-1-sbly1001-712-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 10 गांवों में फसलों का होगा डिजिटल सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 10 गांवों में फसलों का होगा डिजिटल सर्वे
विज्ञापन
सेटेलाइट के आंकड़ों से किया जाएगा मिलान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के 10 गांवों का डिजिटल क्राॅप सर्वे किया जाएगा। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस सर्वे के दौरान मोबाइल एप के माध्यम से गांवों में फसलों के रकबे, कृषि योग्य भूमि सहित अन्य आंकड़ों को एकत्र किया जाएगा। वहीं सेटेलाइट से भी इन आंकड़ाें का मिलान किया जाएगा। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शासन द्वारा डिजिटल मिशन ऑन एग्रीकल्चर के तहत जिले में उगाई जाने वाली फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसको पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वर्तमान में खरीफ की फसल का आकलन होगा। जिले के 10 गांवों को पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।
इस सर्वे में मोबाइल एप के जरिए लेखपाल गांव में पहुंचकर फसल का फोटो लेंगे और एप में पूरा ब्यौरा फीड करेंगे। अब तक यह काम कागजों पर किया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि प्रत्येक तहसील से दो-दो गांव लिए जा रहे हैं। उनकी डिजिटल क्राप सर्वे किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।