फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dharna continues for 11th day for arrest of salesman's accused

Budaun News: सेल्समैन के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 11वें दिन धरना जारी

Sun, 29 Jun 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dharna continues for 11th day for arrest of salesman's accused
आंबेडकर पार्क में सत्याग्रह स्थल पर मौजूद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रव
बदायूं। सेल्समैन मुकेश यादव के नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पिछले ग्यारहवें दिन से आंबेडकर पार्क में सत्याग्रह पर बैठे है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने मुकेश यादव के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि मुकेश यादव को न्याय दिलाकर रहेंगे। एफआईआर में दर्ज नामजद आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की गई। भाजपा सरकार के इशारे पर हत्यारोपियों को बचाया जा रहा है। न्याय के संघर्ष में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मुकेश यादव के परिजनों के साथ खड़े हैं। सत्याग्रह का समर्थन करने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। उन्होंने न्याय मिलने तक सहयोग करने का आश्वासन दिया। सत्याग्रह पर कांग्रेस के नेता बफाती मियां , सुनीता सिंह , उपासना चौहान , आलोक सिंह , दूल्हे खान , छात्र नेता अनूप सिंह यादव , सोमवीर यादव, रामवीर सिंह , हरीश यादव, राघवेंद्र, हुकुम सिंह,आदि कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed