फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dharma Seva Trust will bear the cost of education of children of leprosy patients

Budaun News: कुष्ठ रोगियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा धर्मा सेवा ट्रस्ट

Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dharma Seva Trust will bear the cost of education of children of leprosy patients
कुष्ठ आश्रम कछला में बच्चों को बैग एवं जूते देते धर्मा सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी। संवाद
कछला। धर्मा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राधा प्रताप सिंह व पदाधिकारी रविवार को कुष्ठ आश्रम कछला पहुंचे। कुष्ठ रोगियों के 10 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उन्होंने उठाया। कहा कि पढ़ाई पर होने वाले सभी खर्च जैसे स्कूल फीस, बस का किराया, ड्रेस एवं कपड़े आदि का खर्च वह उठाएंगे। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों से भीख मांगने का कार्य न कराएं। ट्रस्ट ने बच्चों को जूते, मौजे, बैग आदि सामान भी उपलब्ध कराया। बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें पढ़ाई करने के लिए कुर्सी-मेज भी उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और धर्मा ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दक्ष प्रताप सिंह, हेमा सिंह, नम्रता सिंह, विराट प्रताप सिंह, प्रभारी लिपिक कुलदीप कश्यप, नीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed