{"_id":"6d13e4450e5f4f05ef906163968d01e8","slug":"dhanaura-jaypalpur-will-today-vote-in-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा जयपालपुर में आज होगा उपचुनाव का मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा जयपालपुर में आज होगा उपचुनाव का मतदान
दातागंज।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक समरेर क्षेत्र के गांव धनौरा जयपालपुर में प्रधान पद के लिए उपचुनाव को मतदान 21 फरवरी को होगा। चुनाव में तमाम तरह की अफवाहों को लेकर गांव वाले आशंकित हैं। वहीं महिला प्रत्याशी सर्वेश कुमारी ने चुनाव आयोग समेेत संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष मतदान कराने को पर्याप्त व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
यहां बता दें कि गांव धनौरा जयपालपुर के निर्वाचित प्रधान राजेंद्र सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके चलते गांव में प्रधान पद का उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के दिन भी प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हुआ था। कुछ गांव वालों को खुला वोट न देने पर गांव से निकाल देने की भी धमकी दी गई है इसकी कुछ लोगों ने शिकायत की है। महिला प्रत्याशी सर्वेश कुमारी ने राज्य निर्वाचन आयोग समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर इस बात की शिकायत की है कि गांव में दर्जनों फर्जी वोट बने हुए हैं। पिछले चुनाव में भी 30-35 फर्जी आईडी वाले वोटर पकड़े गए थे। इस बार अधिक धांधली होने की आशंका है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव को मतदान के समय पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है। इस आशय का पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया है।