फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees throng Kachhla, taking a holy dip to worship Mother Ganga.

Budaun News: कछला में उमड़े श्रद्धालु, डुबकी लगाकर की गंगा मैया की पूजा

Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Devotees throng Kachhla, taking a holy dip to worship Mother Ganga.
कछला घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
उझानी। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा का कछला घाट शुक्रवार को आस्था से सराबोर रहा। अपराह्न तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने के अनुमान के बीच स्नानार्थियों ने घाट पर ही गंगा मैया की पूजा-अर्चना की। आसपास के आश्रमों और धर्मशालाओं में धार्मिक अनुष्ठान हुए। गंगा मैया के जयकारे भी गूंजते रहे।
विज्ञापन

कछला घाट पर गंगा स्नान का सिलसिला तड़के करीब पांच बजे से ही शुरू हो गया था। सूर्योदय से पहले संत-महात्मा रात्रि में ही घाट पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद ध्यान लगाया। सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रात: आठ से पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक श्रद्धालुओं की संख्या काफी नजर आई। श्रद्धालुओं ने घाट पर ही पूजन किया। गंगा मैया की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। गंगा स्नान अपराह्न तक चलता रहा।
विज्ञापन

प्रसाद विक्रेता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर नजर आई। कासगंज के अलावा बदायूं, हाथरस, बरेली, एटा, मथुरा और राजस्थान से भी श्रद्धालु आए। श्रद्धालुओं में कई परिवार के लोगों ने आश्रमों में संकीर्तन भी किया। संतों को दक्षिणा भी भेंट की गई। कुष्ठ और वृद्धा आश्रम में श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों की सेवा की। घाट के पास ही लगे मेला पर श्रद्धालुओं ने खानपान की वस्तुओं का लुत्फ उठाया। खेल तमाशों के संसाधनों के आसपास बच्चों की भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार आई जाम लगने की नौबत
श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने के साथ ही कासगंज जिले के छोर पर चालकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बेतरतीब दौड़ा दिया। इसे लेकर पूर्वाह्न में तीन दर्जन से अधिक वाहन फंस गए। पुलिस कर्मियों ने तुरंत ही हस्तक्षेप कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को घाट से पहले अस्थायी पार्किंग की ओर निकाला। इसके बाद ही आवागमन सुचारू हो पाया। कछला पुल के पास भी ऐसा ही माहौल बना, लेकिन जाम लगने से बच गया।


नगर पंचायत कर्मियों ने कराई व्यवस्थाएं
बुध पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से प्राइवेट नाविकों और गोताखोरों की व्यवस्था एक दिन पहले ही कर दी थी। नाविकों ने गंगा में गहराई की ओर श्रद्धालुओं को बढ़ने ही नहीं दिया। बैरिकेडिंग से आगे जिसने भी बढ़ने की कोशिश की, उन्हें नाव सवार पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बाद भी किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है।

कछला घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed