{"_id":"6881405e11c7355950064e2b","slug":"devotees-performed-rudrabhishek-in-the-shiva-temples-of-bilsi-badaun-news-c-123-1-sbly1006-143742-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिल्सी के शिव मंदिरों भक्तों ने किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिल्सी के शिव मंदिरों भक्तों ने किया रुद्राभिषेक
विज्ञापन
बिल्सी के कुटी मंदिर में रुद्राभिषेक करते भक्त। संवाद
बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर व शिव शक्ति भवन मंदिर में बुधवार को भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कुटी मंदिर पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि भगवान शिव का दूध, पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र हनी, उमेश चंद्र, किरन वाष्र्णेय, बीना वाष्र्णेय, तनुज वाष्र्णेय, वासु वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित रंजना तिराहे पर बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में शिव भक्तों ने गंगा घाट से जलभर कर लौट रहे कांवड़ियों के लिए भंडारा आयोजित किया। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन अनुज वार्ष्णेय और मेहुल वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, विशाल, लवकुमार वाष्र्णेय, अरुण कुमार, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे। संवाद
संवाद
-- -
ममता शाक्य ने किया मेले का उद्धघाटन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गोदी नगला में दो दिवसीय मेले का भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया। ममता शाक्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से परस्पर मेल जोल और एकता की भावना का विकास होता है। इस मौके पर सोहन पाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, बुद्धपाल, प्रेमराज, नीरेश, रामेश्वर शाक्य, हरिओम सैनी, रामगोपाल पाल, ओमप्रकाश शाक्य, शिवशंकर, ओमवीर, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
करियामई के शिव मंदिर में हुआ भंडारा
नूरपुर पिनौनी। क्षेत्र के गांव करियामई में स्थित शिव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें भक्तों ने हलवा एवं खीर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौरव, कल्लू, अजय शर्मा, दिनेश गुप्ता, छत्रपाल, अमित गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
--
रिजौला से हरिद्वार रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
म्याऊं। ग्राम पंचायत रिलोजा से मंगलवार शाम छह बजे 100 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यह जत्था बाइकों से हरिद्वार पहुंचकर गंगा जल भरेगा और पटना शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा। शुभारंभ से पहले ग्राम प्रधान यादवेंद्र शाक्य, पारस सिंह, राजकुमार राठौर, डिंपल गुप्ता, दीपक सिंह, धनपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी शिवभक्तों को पटका पहनाकर, पुष्पवर्षा कर एवं मंगल कामनाओं के साथ विदा किया। संवाद