फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees gathered at Kachla Ghat, took a dip and worshipped Mother Bhagirathi.

Budaun News: कछला घाट पर उमड़े आस्थावान, डुबकी लगाकर की मां भागीरथी की पूजा-अर्चना

Fri, 05 Dec 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Kachla Ghat, took a dip and worshipped Mother Bhagirathi.
कछला में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
उझानी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पूरे दिन आस्थावानों की भीड़ से सराबोर रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन किया। महिलाओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। आश्रमों में शाम तक कीर्तन और भजनों का दौर चला।
विज्ञापन

कछला घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार तड़के से ही शुरू हो गया। राजस्थान, मथुरा, कासगंज, हाथरस, एटा, बदायूं, बरेली आदि जिलों के श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद घाट पर ही पुरोहितों ने मंत्रोच्चार कर पूजन कराया। गंगा मइयों के जयकारों की गूंज के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का भी सिलसिला अपराह्न तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। गंगा किनारे के आश्रमों में महिलाओं समेत कई परिवार के लोगों ने संकीर्तन किया। भजन-कीर्तन शाम तक होते रहे। घाट के दोनों ओर कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और खानपान की वस्तुएं भेंट की गईं। इसके अलावा घाट के पास ही लगे मेला में बच्चों ने खेलकूद के संसाधनों का लुत्फ उठाया। मीना बाजार में महिलाओं ने शृंगार और घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed