फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees gathered at Ganga Ghat on Somvati Amavasya

Budaun News: सोमवती अमावस्या पर गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु

Tue, 09 Apr 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Ganga Ghat on Somvati Amavasya
कछला गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
उझानी/ कछला। सोमवती अमावस्या पर गंगाघाट पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत आसपास के जिलों से भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद घाट पर ही पूजा-अर्चना की। संत और पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की गई। घाट पर हर-हर गंगे गूंजता रहा।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर सोमवार तड़के से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। निजी वाहनों, बसों और ट्रेन समेत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। फिर अपने इष्ट देव और पूर्वजों का स्मरण किया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

संतों समेत पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की। घाट के अलावा आश्रमों में महिलाओं ने संकीर्तन किया। राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलावा मथुरा, एटा, कासगंज, बदायूं और बरेली जिले के श्रद्धालुओं ने भी गंगा में डुबकी लगाई। राजस्थान के श्रद्धालुओं ने अपने रीति-रिवाज के अनुरूप अनुष्ठान कराए। राजस्थान निवासी श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान को विशेष मानते हैं, इसलिए घाट पर उनकी संख्या सर्वाधिक थी। आचार्य प्रवीण महाराज बताते हैं कि सोमवती अमावस्या पर स्नान के बाद पूजन का कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है। इस दिन दान भी अपनी अहमियत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-
गंगापार कासगंज जिले की सीमा पर लगा जाम
कछला घाट पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर देखने को मिली। कासगंज जिले की पुलिस ने रविवार शाम से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। घाट से पहले हाईवे पर वाहन बेतरतीब ढंग से निकालने की वजह से कासगंज जिले की सोरों कोतवाली की हाईवे पुलिस चौकी के पास प्रात: करीब नौ बजे जाम लगना शुरू हो गया। पता चलते ही दोनों जिलों की पुलिस ने एक ओर के वाहन रोककर आवागमन शुरू करा दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए पूर्वाह्न में भी जाम का माहौल बना। बरेली-मथुरा हाईवे पर कासगंज जिले में सोरों और बदायूं में नौशेरा तक भारी वाहन नहीं चले।


भरतपुर के श्रद्धालु की पैंट ले गए चोर

कछला गंगाघाट पर राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावल थाना क्षेत्र के गांव खदराया निवासी हरी सिंह पुत्र गंगाराम सैनी की पेंट चोरी हो गई। वह उसे तख्त पर रखकर गंगा स्नान के लिए चले गए थे। जेब में 25 सौ रुपये और कार की चाबी थी। हरी सिंह के शक जताने पर पुलिस कर्मियों ने एक महिला को हिरासत में ले लिया। कछला चौकी पर उससे पूछताछ भी की गई। महिला पुलिस कर्मियों को तलाशी के दौरान उसके पास कुछ नहीं मिला। चौकी हरवीर सिंह ने बताया कि महिला को छोड़ दिया गया है।

कछला गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed