फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   devotee reached kachla ganga ghat

हर-हर गंगे से गूंजता रहा घाट

Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
devotee reached kachla ganga ghat
कछला गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब 
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर हो उठा। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने की बाद पूजा-अर्चना की। सूर्यदेव का अर्घ्य देकर हवन कराए। बच्चों के मुंडन संस्कार हुए। इस दौरान घाट हर-हर गंगे से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर गंगा स्नान के लिए तड़के से श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। हालांकि पहले के मुकाबले भीड़ कम रही, लेकिन हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने स्नान कर गंगा मइया की स्तुति की। पड़ोसी जिले कासगंज के गंगाघाट पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। निजी वाहनों समेत बसों आदि से पहुंचे लोगों ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। कई परिवार के लोगों ने साधु और संतों को भोजन कराके दक्षिणा भेंट की। खासकर महिलाओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से घाट पर विशेष इंतजाम किए गए थे, लेकिन भीड़भाड़ की वजह से सुविधाएं अपर्याप्त साबित हुईं। महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। उधर, बच्चों ने मेला में खेलकूद के संसाधनों से मनोरंजन किया।  
विज्ञापन

स्नान कर गंगा से बाहर निकली महिला की मौत
उझानी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ निवासी लटूरी की 50 वर्षीय पत्नी महेशवती अपने बेटे शैलेंद्र के साथ सुबह में गंगा स्नान को पहुंची। महेशवती ने बेटे के साथ स्नान किया। नहाते वक्त अचानक ही उसकी तबियत खराब हो गई। कपड़े बदलते समय उसे अटैक पड़ गया। शैलेंद्र समेत अन्य स्नानार्थी कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र ने तुरंत ही पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। बाद में घरवाले मृत महिला का शव अपने साथ गांव किसरूआ लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed