फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Developed as a mini stadium, sports will start soon in the ground

Budaun News: मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित, मैदान में जल्द शुरू होंगे खेलकूद

Thu, 02 Oct 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Developed as a mini stadium, sports will start soon in the ground
उझानी के मैदान में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
उझानी। महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज के मैदान में दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों के चेंज रूम का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ओपन जिम का काम शुरू हो गया है। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित मैदान में जल्द ही खेलकूद शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के रूप में मैदान को विकसित किए जाने के लिए कवायद पिछले साल शुरू हुई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम के लिए अपनी सांसद निधि से 30 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उन्होंने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए दिल्ली की संस्था से करीब 48 लाख रुपये स्वीकृत कराके चार महीना पहले काम शुरू करा दिया। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूरा हो पाता, उससे पहले ही 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ओपन जिम के निर्माण को मंजूरी मिल गई। मैदान परिसर में ओपन जिम का चबूतरा बनाने के बाद उस पर उपकरण स्थापित किए जाने का काम पिछले दिनों शुरू हो गया। खिलाड़ियों को ऐसी सुविधाएं अब तक बदायूं के स्टेडियम में ही उपलब्ध है, लेकिन अब इलाके की खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेल के टूर्नामेंट मिनी स्टेडियम के शुरू होंगे। बता दें कि कॉलेज के मैदान में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और आधुनिक टॉयलेट की व्यवस्था नगर पालिका परिषद की ओर से पहले ही मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन

------------------

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
फोटो- 3
- एमजीपी कॉलेज के मैदान को खिलाड़ियों की मांग के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। खेलकूद के दौरान खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। - अरुण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, फुटबॉल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

प्रतिभागियों को मिलेगा संवरने का मौका
फोटो- 4
- एमजीपी कॉलेज के अलावा किसी अन्य निजी कॉलेज के पास ऐसा मैदान नहीं है। स्टेडियम के निर्माण के बाद निजी कॉलेजों के बच्चे को भी खेलने का मौका मिलेगा। अब खेल प्रतिभाओं को संवरने का मौका मिलेगा। - राजन मेंदीरत्ता, जिलाध्यक्ष, ओलंपिक संघ
--------------------

उझानी के मैदान में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

उझानी के मैदान में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

उझानी के मैदान में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

उझानी के मैदान में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed