फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Details of the people of Kashmir are being scrutinized

Budaun News: कश्मीर के लोगों का खंगाला जा रहा ब्योरा

Sat, 22 Nov 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Details of the people of Kashmir are being scrutinized
बदायूं। दिल्ली में हुए बम धमाके बाद अब जिले में भी पुलिस व खुफिया विभाग ने निगरानी और बढ़ा दी है। यहां रहने वाले कश्मीरी लोगों के साथ सरकारी व निजी अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सकों का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। मेडिकल कॉलेज पर भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही एटीएस व एसटीएफ की टीम भी जिले में लगातार चहलकदमी कर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अब तक की जांच में जिले में ऐसा कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है जो कश्मीर का रहने वाला हो और यहां पर काम कर रहा हो। बावजूद इसके सभी थाना क्षेत्रों में जो भी व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं वहां से भी इसकी जांच हो रही है कि जो बाहरी लोग काम कर रहे हैं वह कहां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि अब तक जिले में कोई कश्मीरी किसी भी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा नहीं गया है, लेकिन सतर्कता के तौर पर पुलिस के स्तर से यह काम चल रहा है।
विज्ञापन



डॉक्टरों का भी जांचा जा रहा ब्योरा
दिल्ली बम कांड में डॉक्टरों की भूमिका सामने आने पर अब निजी व सरकारी क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टरों का भी ब्योरा खंगालने का काम हो रहा है। यहां मेडिकल कॉलेज का भी संचालन होता है। ऐसे में वहां पर भी किन इलाकों के चिकित्सक काम करते हैं, इस बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पुलिस के स्तर से अधिकारिक तौर पर इन बातों का खुलासा नहीं किया जा रहा है, लेकिन अंदरखाने यह सब चल रहा है। एटीएस से लेकर एसटीएफ की टीमें ऐसे संदिग्धों का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस व खुफिया विभाग की जांच में अब तक किसी भी कश्मीरी व्यक्ति के जिले में रहने की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है। - विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed