फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   deputy rmo called explanation

डिप्टी आरएमओ का जवाब तलब

Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी पवन कुमार के औचक निरीक्षण में धान खरीद की जमीनी हकीकत पता चल गई। तीन धान क्रय केंद्रों पर अब तक खरीद ही शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। ग्राम वितरोई स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र उपलब्ध न होने तथा दातागंज स्थित विपणन शाखा के केंद्र पर प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही डिप्टी आरएमओ का जवाब तलब करने को कहा। 
विज्ञापन

 बुधवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी धान खरीद हवलदार यादव के साथ क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने तहसील सदर अंतर्गत ग्राम वितरोई स्थित पीसीएफ शाखा के कृषक सेवा केंद्र में स्थापित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी सुधीर कुमार उपस्थित मिले। डीएम ने अब तक धान खरीद शुरू न करने के संबंध में जब स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने अवगत कराया कि धान में अधिक नमी के कारण किसान अभी धान नहीं ला रहे हैं। डीएम ने विभिन्न पंजिकाओं के निरीक्षण के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटे, बारदाने तथा बैनर की उपलब्धता को भी चेक किया। केंद्र पर पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। डीएम ने स्वयं वजन मशीन पर खड़े होकर उसकी स्थिति को परखा, मशीन सही पाई गई। नमी मापक यंत्र उपलब्ध न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम द्वारा निरीक्षण के समय डिप्टी आरएमओ को केंद्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह नहीं गए। डीएम ने उनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने दातागंज स्थित मंडी समिति में स्थापित विपणन शाखा के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया, तो वहां प्रभारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई को संबंधित शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने समरेर स्थित एसएफसी शाखा के केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर अब तक धान खरीद शुरू ही नहीं हुई थी। इसको सुचारू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed