फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deputy CM Brijesh Pathak inspected the condition of the Badaun Medical College

UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने देखा बदायूं के मेडिकल कॉलेज का हाल, प्राचार्य से बोले- रेफर व्यवस्था बंद कीजिए

Thu, 27 Nov 2025 08:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Nov 2025 08:28 PM IST
सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। डिप्टी सीएम ने प्राचार्य को व्यवस्थाओं में सुधार कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak inspected the condition of the Badaun Medical College
डिप्टी सीएम ने प्राचार्य को दिए व्यवस्थाओं में सुधार कराने के निर्देश - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार की शाम अचानक बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का हाल देखा। डिप्टी सीएम को यहां तमाम खामियां मिलीं। साफ-सफाई के इंतजाम सही नहीं मिले। मरीजों ने इलाज सही से न मिलने की बात बताई। इस पर डिप्टी सीएम ने प्राचार्य से कहा कि बदायूं मेडिकल कॉलेज की जो रेफर व्यवस्था है उसे तत्काल सही किया जाए। किसी भी मरीज को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। 

विज्ञापन


करीब सवा पांच बजे शाम को डिप्टी सीएम अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर जब प्राचार्य डॉ अरूण कुमार उनको एकेडमिक ब्लॉक ले जाने लगे तो भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जहां मरीजों को समस्या है वहां पर चलिए। इसके बाद डिप्टी सीएम वार्डों में गए। वार्ड में भर्ती मरीजों से डिप्टी सीएम ने बात की। सभी से पूछा कि इलाज सही से हो रहा है या नहीं। इस पर कई मरीजों ने अच्छी व्यवस्था न होने की बात कही। 
विज्ञापन


एक मरीज ने खुद को भाजपा से जुड़ा होना बताया। इस पर डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों से कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ता है इसका सही से इलाज करिए और दवाई बाहर से न खरीदना पड़े। इसके बाद एक अन्य मरीज के तीमारदार से पता लगा कि मरीज की बीमारी से मौत हो गई है। इस पर डिप्टी सीएम ने उनके परिजन से बात कर प्राचार्य से कहा कि मेडिकल कॉलेज की सरकारी एंबुलेंस से इनके शव को घर भेजवाने का इंतजाम कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था खराब, एक माह का भुगतान रोका
मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था की हालत काफी खराब मिली। जगह-जगह गंदगी फैली थी। इस पर डिप्टी सीएम ने पूछा कि सफाई का ठेका किसके पास है, उसका एक माह का भुगतान व आगे के काम करने के लिए मना कर दिया जाए।

Deputy CM Brijesh Pathak inspected the condition of the Badaun Medical College
डिप्टी सीएम ने मरीज से जाना हाल, कहा- ठीक हो रहा उपचार - फोटो : संवाद

बदहाल मेडिकल कॉलेज देख, कहा- हर जगह की फोटो लो
मेडिकल कॉलेज भवन में जगह-जगह टूट, फूट, फाल सिलिंग जर्जर समेत अन्य बदहाली देखकर डिप्टी सीएम ने अपने साथ रहे कैमरामैन से कहा कि पूरे अस्पताल में जहां कमियां हैं उन जगहों की फोटो लो। इसके बाद उन्होंने कहा यहां जो भी कमियां है उनको जल्द दूर कराने के लिए काम किया जाएगा और जल्द ही पूरे भवन को गरिमा व मानक के अनुरूप बनाया जाएगा।

स्टॉफ बढ़ाने का पॅावर अब मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य के पास
डिप्टी सीएम ने प्राचार्य डॉ अरूण कुमार से कहा कि यहां यदि स्टॉफ की कमी है तो उसको पूरा करने के लिए काम किया जाए। उन्होंने कहा पहले मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ बढ़ाने का अधिकार शासन के पास था। लेकिन अब इस अधिकार को हमने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य को दे दिया है। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार करें, स्टॉफ बढ़ाएं। जिसकी जरूरत है उस पद पर भर्ती की जाए व चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाएं। यहां किए गए सुधार की पूरी रिपोर्ट मुझे एक माह में दें।

कार्यालय पहुंचकर करेंगे आपसे बात
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान काफी खराब हालात सामने आने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि यदि व्यवस्थाओं में कमी है तो उनको तत्काल सही कराया जाना था। डिप्टी सीएम ने प्राचार्य से कहा लखनऊ पहुंचकर कल अपने कार्यालय में बैठकर आपसे बात करेंगे। डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज से जुड़ी शिकायतें, यहां मिली खामियों से जुड़े कागजात भी तलब किए और अपने साथ लेकर चले गए हैं। उन्होंने यहां जो कमियां मिली हैं उनको जल्द दूर कराने की भी बात कही है।

पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ हो रहा एसआईआर
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के घर पहुंचे। यहां पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2017 के बाद से बड़ा परिवर्तन हुआ है। इसी प्रदेश में गुंडे, माफिया राज करते थे। पहले बिजली नहीं आती थी लेकिन अब रात दिन बिजली मिलती है। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। एक्सप्रेसवे बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था अव्वल दर्जे की है। 

उन्होंने एसआईआर का काम पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ हो रहा है। बीएलओ की मौत होने पर कहा कि यह मामला काफी दुखद है। निर्वाचन आयोग इसे देख रहा है। जो भी पीड़ित हैं उनकी मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के बारे में पता लगने पर डिप्टी सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए नवविवाहितों को भी आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed