{"_id":"577d501b4f1c1bd7497fa43a","slug":"department-of-health-contract-18-appointments-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में संविदा की 18 नियुक्तियां निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में संविदा की 18 नियुक्तियां निरस्त
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार को लेकर विवादों में घिरीं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पदों पर 18 नियुक्तियों को निरस्त कर दिया गया है। अब इन पदों पर नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने के बाद साक्षात्कार लिए जाएंगे। पुनरीक्षण राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह नियुक्तियां संविदा पर होनी थीं। जिन 200 आवेदनों को निरस्त किया गया था, उनमें से ही 19 आवेदकों के साक्षात्कार चोरी छिपे ले लिए गए थे। इनको नियुक्ति देने की तैयारी थी। अमर उजाला ने इस गड़बड़ झाले की खबर प्रमुखता से छापी थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
स्वास्थ्य विभाग में पुनरीक्षण राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एसएसटी के 13, टीबी एचवी के चार और एलटी के एक पद पर नियुक्ति होनी है। आवेदन आमंत्रित करने के बाद 25 अप्रैल से सात मई 2016 तक साक्षात्कार लिए गए। कुल आवेदनों में से 200 आवेदनों को विभिन्न खामियों के चलते निरस्त कर दिया गया था। बाद में इनमें से 29 आवेदकों को चोरी छिपे बुलाकर साक्षात्कार ले लिए गए। पूरी प्रक्रिया पर अंगुलियां उठीं। भ्रष्टाचार और गड़बड़झाला करने के आरोप लगे। 13 जून को अमर उजाला ने 'स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों में बड़ा घपला' शीर्षक से खबर प्रकाशित की।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने इस पर सफाई दी और जांच कराने की बात कही। जांच में पाया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता को किनारे कर दिया गया है। इसके चलते सीएमओ ने नियुक्तियां निरस्त कर दी हैं। सभी 18 पदों के लिए अब फिर से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद पारदर्शी तरीके से साक्षात्कार और नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
-----
कुछ आवेदकों के साक्षात्कार नहीं हो सके थे। नियुक्ति की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। पूरा ध्यान रखा जाएगा कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बना रहे।
-डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ
-----
कुछ आवेदकों के साक्षात्कार न होने की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया को रद् किया गया है। जल्द ही नए सिरे से आवेदन के लिए अखबारों में विज्ञप्ति प्रकाशित कराई जाएगी। पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
-डॉ. एससी दीक्षित, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी