{"_id":"68bc9032d246e7035a082ff7","slug":"demonstration-at-tehsil-for-arrest-of-murder-accused-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146481-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हत्यारोपियो की गिरफ्तारी को लेकर तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हत्यारोपियो की गिरफ्तारी को लेकर तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में मारपीट से घायल युवक की मौत के बाद कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार अनंगराज को शि
- फोटो : mathura
सहसवान। कचहरी परिसर में हुई मारपीट की घटना में घायल ग्रामीण की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। शनिवार को मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। आरोपियों में मृतक का दामाद व उसके भाई शामिल हैं।
शिकायती पत्र नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह को सौंपते हुए ग्रामीणों ने बताया कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी निवासी मोहम्मद मियां दो दिन पहले कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने आए थे। इसी दौरान सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद मियां को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के पुत्र साहिल की तहरीर पर मृतक के सगे दामाद गुलशबाब व उसके भाई शादाब, अल्ताफ और फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शिकायती पत्र पर कैसर, वकार खान, आदिल, यासीन, मुसीर, बिलाल, मोहम्मद अहमद, अजीम, शान मोहम्मद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं