फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   demonstration against government by various organization

कार्य बहिष्कार, मांग हमारी पूरी हो...

Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
demonstration against government by various organization
कार्य बहिष्कार, मांग हमारी पूरी हो... 
जिनके कंधों पर जिले का विकास, गांवों का विकास और जिले की सुरक्षा का जिम्मा है। वे कर्मचारी एवं संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं। कार्य बहिष्कार कर रहे हैं... संगठन को जिंदाबाद कर रहे हैं... और चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी, अपना हक लेकर रहेंगे... जैसे नारेबाजी से सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मालवीय आवास और विकास भवन कार्यालय गूंजता रहा। शाम ढलते ही धरने पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारी घरों की ओर रवाना हो गए। इन धरना प्रदर्शनों से शासन की प्रमुखता वाले कार्य थम से गए हैं। इससे जिले से लेकर गांवों तक के विकास के पहिए थम गए हैं। इसके बावजूद न तो शासन धरना प्रदर्शनकारियों की सुन रहा है और न प्रदर्शन कारी शासन की सुनने को तैयार हैं। इससे आम जनमानस को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

मनरेगा कार्मिक हड़ताल पर डटे 
बदायूं। वेतन विसंगति एवं लंबित मानव संसाधन नीति को जल्द लागू किए जाने की मांग को लेकर मनरेगा कार्मिक शुक्रवार को विकास भवन में हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान नारेबाजी करने के साथ ही 13 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव,  पवन यादव, राजेंद्र प्रसाद, मसूद हसन खां, गजेंद्र सक्सेना, सुनील कुमार, सरोज सिंह, अश्वनी पाल, अभिषेक द्विवेदी, राजकुमार, सर्वेश कुमार, सुरेंद्र, अनूप शेखर, ललित कुमार, नीरज सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने निकाली बाइक रैली 
बदायूं। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले 4800 ग्रेड-पे और प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर शुक्रवार को 11वें दिन डिप्लोमा इंजीनियर्स हड़ताल पर डटे रहे। साथ ही बाइक रैली निकालकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। वहीं, धरना स्थल पर न आने वाले डिप्लोमा इंजीनियर्स को बुलाने के तरीके को ले लेकर विवाद हो गया है, जिसे समझाते हुए खत्म कराया गया। इस दौरान एनएल शर्मा, अजीत चौधरी, एमसी पांडेय, रविकुमार, यशपाल सिंह, ज्ञानेंद्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र मोहन, महक सिंह, जवाहर लाल, सीपी रावल, पिंटू मौर्य, सुशील कुमार, आनंद पाल, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आमरण अनशन पर डटे जिलाध्यक्ष ने भरा उत्साह 
बदायूं। साल भर काम दिए जाने की मांग को लेकर मालवीय आवास में धरने पर बैठे होमगार्ड्स का धरना शुक्रवार को जारी रहा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने अनशन पर डटे रहते हुए सभी में उत्साह का संचार किया। उनके साथ महामंत्री महेंद्र पाल सिंह और मोहकम सिंह भी आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, ओमकार सिंह यादव, उरमान सिंह, मुनीश बाबू, मनप्रीत, ब्रजेश, प्रेमपाल, दुष्यंत कुमार, राकेश कुमार, शिवकुमार, सूरज सिंह, अमर सिंह, सुभाष चंद्र, जयप्रकाश, रामभरोसे आदि लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed